{"_id":"66e2fb54712dcbfef1085680","slug":"process-will-start-again-for-recruitment-of-116-contract-teachers-lucknow-news-c-13-knp1002-870430-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 116 संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए दोबारा शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 116 संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए दोबारा शुरू होगी प्रक्रिया
Thu, 12 Sep 2024 08:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 12 Sep 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
सबहेड- भाषा विवि : लापरवाही के चलते छह माह तक लटकी रहीं नियुक्तियां
क्रासर- भर्तियों के लिए जारी होगा दोबारा विज्ञापन
आयुष तिवारी
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में छह माह पहले शुरू हुई 116 पदों पर संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। अब विवि प्रशासन सभी पदों के लिए दोबारा विज्ञापन जारी करेगा।
भाषा विवि में मार्च में इंजीनियरिंग, विधि एवं फार्मेसी संकाय के 116 पदों पर संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 14 प्रोफेसर, 27 एसोसिएट प्रोफेसर और 74 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल थे। इनके सापेक्ष 300 से अधिक आवेदन मिले थे। लेकिन विवि प्रशासन की लचर कार्यशैली के चलते भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। अब इन पदों को दोबारा विज्ञापित करने की तैयारी है।
नैक मूल्यांकन में होगा नुकसान
भाषा विवि में नवंबर के अंत तक नैक मूल्यांकन के लिए टीम निरीक्षण पर आ सकती है। विवि में छात्र-शिक्षक के बीच का अनुपात बेहद खराब है। ऐसे में नैक मूल्यांकन में इसका असर ग्रेडिंग पर पड़ सकता है। सूत्रों की माने तो विवि प्रशासन ने शिक्षकों के पदों का विज्ञापन भी नैक में अच्छा ग्रेड पाने की लिए ही दिया था लेकिन इसी बीच विवि में प्रशासनिक उथल पुथल के चलते मंशा पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
15 विभागों में अतिथि प्रवक्ता के लिए भी मांगे आवेदन
इसके साथ ही विवि में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए भी 15 विभागों में करीब तीस पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिन विभागों में आवेदन मांगे गए हैं, उसमें शिक्षाशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान आईटी, वाणिज्य, व्यवसाय प्रबंधन, अंग्रेजी, फारसी, माइक्रोबायोलॉजी, कंप्यूटर विज्ञान बीएससी, विधि अध्ययन, अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी प्रबंधन, यांत्रिकी एवं अभियांत्रिकी विभाग शामिल हैं। इसकी विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कोट-
कई पदों पर नहीं आए थे आवेदन
संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन में कई पदों पर एक भी आवेदन नहीं प्राप्त हुआ था। इसलिए हम सभी सीटों पर दोबारा विज्ञापन जारी करेंगे। जल्द सूचना विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
- महेश कुमार, कुलसचिव भाषा विवि