{"_id":"5f0d8e858ebc3e638150a605","slug":"process-of-sending-passports-of-haj-pilgrims-started-by-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक से हज यात्रियों के पासपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक से हज यात्रियों के पासपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू
Tue, 14 Jul 2020 04:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jul 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
passport
- फोटो : shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रियों के पासपोर्ट डाक से भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश से हज उड़ान का सिलसिला 25 जून से शुरू होना था, जबकि हज जुलाई के आखिरी सप्ताह में होना है। कोरोना वायरस के मद्देनजर सऊदी सरकार ने विदेशी हज यात्रियों पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने यात्रियों की जमा राशि और पासपोर्ट वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। कमेटी ने प्रदेश के सभी 27 हजार यात्रियों के पासपोर्ट 6 जुलाई को लखनऊ भेज दिए थे। सरकार ने पासपोर्ट डाक से भेजने के निर्देश दिए थे ताकि हज हाउस में यात्रियों की भीड़ जमा न हो।
विज्ञापन
हज हाउस को कोरोना मरीजों का अस्पताल बनाने के कारण पासपोर्ट विधानसभा मार्ग स्थित राज्य हज कमेटी कार्यालय लाए गए हैं। यहीं से पासपोर्ट डाक से हजयात्रियों के घरों तक भेजे जाएंगे। राज्य हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि 27 हजार पासपोर्ट के करीब 12 हजार कवर नंबर हैं। डाक से पासपोर्ट भेजने पर करीब पांच लाख रुपये का खर्च आने की उम्मीद है।
विज्ञापन