फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Proceedings of the Legislative Council in up issue of stray animals raised

विधान परिषद की कार्यवाही: उठा छुट्टा जानवरों का मुद्दा, किसानों के मुद्दे पर हुआ हंगामा, विपक्ष का वाकआउट

Tue, 08 Aug 2023 09:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Aug 2023 09:52 PM IST
सार

सपा के नरेश उत्तम ने छुट्टा जानवरों का मुद्दा उठाया तो कृषि मंत्री ने बताया कि 13 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित किए गए हैं। ताकि किसानों की फसल का नुकसान न हो। इस पर सपा सदस्य संतुष्ट नहीं हुए।

विज्ञापन
Proceedings of the Legislative Council in up issue of stray animals raised
सदन में विपक्षी खेमा। फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधान परिषद में मंगलवार को किसानों के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की ओर से दिए गए जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। इस पर सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्षी सदस्य सदन बाधित करने का बहाना गढ़ रहे हैं। सदन को अनायास रोकना ठीक नहीं है। इसलिए सदन की कार्यवाही नहीं रूकेगी।

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद बसपा के सदस्य भीमराव अंबेडकर के नकली देशी शराब से संबंधित जवाब आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने दिया। उन्होंने नकली शराब रोकने के संबंध में की गई कार्यवाही का विवरण दिया। इसके बाद सपा के डा. मान सिंह यादव के किसानों की आय बढ़ाने संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कृषि राज्यमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


 इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने रवि सीजन में गेंहू खरीद केंद्रों की संख्या जाननी चाही, जिस पर कृषि मंत्री ने कहा कि खरीद भरपूर हुई है। इसी बीच सपा के नरेश उत्तम ने छुट्टा जानवरों का मुद्दा उठाया तो कृषि मंत्री ने बताया कि 13 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित किए गए हैं। ताकि किसानों की फसल का नुकसान न हो। इस पर सपा सदस्य संतुष्ट नहीं हुए। वे आलू खरीद और गन्ना खरीद के मुद्दे पर भी चर्चा की मांग करने लगे, जिसे पीठ ने इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित सपा सदस्यों ने सदन का बहर्गिमन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति के छात्रों के हॉस्टल की पुख्ता व्यवस्था

सदन की कार्यवाही के बसपा के भीमराव अंबेडकर के सवाल का जवाब देते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि भागीदारी भवन में संचालित कोचिंग में 300 छात्रों के पढ़ने की व्यवस्था है। इन दिनों 261 छात्र रह रहे हैं। इस वर्ष सिविल सर्विस में 24 और पीसीएस में 94 प्रतियोगी चुने गए हैं। उनके रहने के लिए बने हॉस्टल का सुधार करवाया जा रहा है। 

इस बीच सपा के डा. मान सिंह प्रयागराज के दलित छात्रों के हॉस्टल का मुद्दा उठाया, जिस पर मंत्री ने बताया कि वे हॉस्टल अलग- अलग संस्थाओं के हैं। यह सुन हॉस्टल की जमीन भू माफियाओं द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सपा सदस्य डा. मान सिंह व आशुतोष सिन्हा खड़े हो गए और हंगामा करने लगे। मंत्री ने मामला दिखवाने का आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ।


कृषि लक्ष्य को लेकर नाराजगी

एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सवाल के जवाब में उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। आकांक्षी फतेहपुर, चंदौली, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, चित्रकूट जिले में लक्ष्य एवं पूर्ति के आंकड़े स्पष्ट नहीं होने पर सदस्य ने आपत्ति जताई।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed