{"_id":"c42d3e070bc20b0c1d4a556858bddea1","slug":"problems-of-samajwadis","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक 'नारे' पर समाजवादियों का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक 'नारे' पर समाजवादियों का संकट
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 06 Nov 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी की आजमगढ़ रैली में मंच पर एक बैनर लगा था। जिस पर लिखा था, ‘जागो समाजवादियों।’
विज्ञापन
यह आह्वान समाजवादियों को कितना जगाएगा, यह तो बाद में पता चलेगा, पर विपक्ष को चुटकी लेने का मौका जरूर मिल गया है।
विपक्ष के लोग कह रहे हैं नेताजी कहीं न कहीं नए समाजवादियों की तेजी से घबड़ा गए हैं।
उन्हें लगता है कि पुराने समाजवादियों को सक्रिय न किया गया तो हरदोई वाले समाजवादी की तरह अन्य भी चौधरी साहब जैसे पुराने समाजवादियों को धक्का देकर पीछे कर देंगे।
नेताजी जानते हैं कि उम्मीदों की साइकिल तभी रफ्तार पकड़ेगी जब उसके लिए रास्ता बनाने वाले होंगे। जो सिर्फ सवारी करने वाले हैं, उनसे तो रफ्तार बढ़ेगी नहीं।
विज्ञापन
इसलिए उन्हें आजमगढ़ में ‘जागो समाजवादियों’ का आह्वान करना पड़ा।
सच क्या है, यह तो नेताजी जानें लेकिन बैनर पर लिखी इबारत ने इस बात की चुगली जरूर कर दी है कि नेताजी को कहीं न कहीं इस बात का डर सताने लगा है कि खांटी समाजवादियों को न जगाया गया तो संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन