फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   problem in 72825 teachers recruitment

72825 शिक्षक भर्ती में पेंच, मामला कोर्ट में!

Thu, 10 Jul 2014 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Jul 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
problem in 72825 teachers recruitment

हाईकोर्ट ने टीईटी 2011 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 72825 सहायक अध्यापकों के पद पर चयन के मामले में ऐसे अभ्यर्थियों को शामिल न करने पर सरकार से जवाब मांगा है, जिनका परिणाम देर से फरवरी और मार्च 2012 में घोषित किया गया था।

विज्ञापन


यह अभ्यर्थी टीईटी 2011 में शामिल हुए थे, मगर कुछ कारणों से इनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो सका। हाईकोर्ट के आदेश पर बाद में परिणाम घोषित किया गया।

इस दौरान उपरोक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी थी। अब इन अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आवेदन प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है।

विज्ञापन

इनका घोषित ही नहीं किया परिणाम

problem in 72825 teachers recruitment

चंद्रशेखर शुक्ला और अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने 16 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

याची के अधिवक्ता लवलेश शुक्ला के मुताबिक टीईटी 2011 का परिणाम 25 नवंबर 2011 को घोषित किया गया। तमाम ऐसे अभ्यर्थी थे जिनका परिणाम घोषित नहीं किया जा सका।

इन लोगों ने हाईकोर्ट की शरण ली। इस दौरान सरकार ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगते हुए 30 नवंबर 2011 को विज्ञापन जारी किया।

इसलिए दाखिल हुई याचिका

problem in 72825 teachers recruitment

आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2011 रखी गई। जबकि अभ्यर्थियों का परिणाम मार्च-फरवरी 2012 को घोषित किया गया।

इसकी वजह से यह अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह गए। याचीगणों के आवेदन करने के अधिकार का हनन हो रहा है इसलिए याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन

शिक्षामित्रों के समायोजन पर भी मांगा जवाब

problem in 72825 teachers recruitment

प्रदेश के करीब पौने दो लाख शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार सहित सभी पक्षकारों से जवाब मांगा है।

इस मामले को पूर्व से दाखिल याचिका के साथ संबद्ध करने का निर्देश दिया है। याचिकाओं पर 21 जुलाई को सुनवाई होगी।

आनंद कुमार यादव और अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल सुनवाई कर रहे हैं। याचिका में प्रदेश सरकार द्वारा 19 जून 2014 को जारी शासनादेश को चुनौती दी गई है।

क्या है शासनादेश में?

problem in 72825 teachers recruitment

इस शासनादेश में कहा गया है कि करीब 54 हजार शिक्षामित्रों के बैच का बीटीसी प्रशिक्षण पूरा हो चुका है इसलिए उनको सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की कार्रवाई प्रारंभ की जाए।

याचिका में कहा गया है कि एनसीटीई और मानव संसाधन मंत्रालय का आदेश है कि सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य योग्यता है।

हाईकोर्ट की पूर्णपीठ ने भी अपने निर्णय में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए टीईटी को अनिवार्य योग्यता माना है।
जबकि राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दे दी है। उसे ऐसा करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed