{"_id":"6a42daf9e5cc868a2a06dbc6","slug":"probe-against-lda-engineers-intensifies-documents-sought-lucknow-news-c-13-lko1070-1806161-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एलडीए इंजीनियरों के खिलाफ चल रही जांच तेज, मांगे गए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एलडीए इंजीनियरों के खिलाफ चल रही जांच तेज, मांगे गए दस्तावेज
विज्ञापन
एलडीए।
लखनऊ। अवैध निर्माण के करीब दो साल पुराने मामले में एलडीए के दो इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई में तेजी आई है। जांच अधिकारी ने एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसमें दोनों अधिकारियों को आरोपपत्र के जवाब के लिए आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
तत्कालीन सहायक अभियंता एसएन चौबे और सहायक अभियंता शिवा सिंह के खिलाफ जांच चल रही है। कानपुर मंडल के आयुक्त के. विजयेंद्र पांडियन जांच अधिकारी हैं। अभियंताओं ने अपने प्रार्थनापत्रों के माध्यम से आरोपपत्र का लिखित उत्तर देने से पहले संबंधित अभिलेख और सूचनाएं मांगी थीं। इस अनुरोध पर एलडीए को निर्देशित किया गया है। प्राधिकरण को एक सप्ताह के भीतर तिथि, समय और स्थान तय करना होगा। इसके बाद सभी वांछित अभिलेख उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि संबंधित अधिकारी उनका परीक्षण कर अपना जवाब प्रस्तुत कर सकेंगे।
अभिलेख उपलब्ध कराने की कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट जांच अधिकारी को भेजी जाएगी। आयुक्त ने अपने पत्र में कुछ और निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 29 अप्रैल को आरोपपत्र की तामील संबंधी भेजी गई छायाप्रति के स्थान पर उसकी मूल प्रति उपलब्ध कराई जाए। आयुक्त ने इस संबंध में प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को भी सूचनार्थ प्रतिलिपि भेजी है।