फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pro. Vinay Pathak Case: Interrogation of three AKTU employees, matching of many documents

प्रो. विनय पाठक प्रकरण : एकेटीयू के तीन कर्मचारियों से हुई पूछताछ, कई दस्तावेजों का मिलान

Sat, 12 Nov 2022 01:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 12 Nov 2022 01:09 PM IST
सार

एसटीएफ  के अधिकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता डेविड ने अनियमितताओं की कई जानकारी दी थी। इस मामले में एसटीएफ  तीन बार एकेटीयू में जा चुकी है। शुरू में कई दस्तावेज गायब हो गए थे। इन दस्तावेजों के बारे में ही पता करने के लिए एसटीएफ  शुक्रवार को चौथी बार एकेटीयू पहुंची थी।  

विज्ञापन
Pro. Vinay Pathak Case: Interrogation of three AKTU employees, matching of many documents
प्रोफेसर विनय पाठक

विस्तार

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक और एक्सएलआईसीटी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा के मामले में एसटीएफ की टीम शुक्रवार को एकेटीयू पहुंचकर तीन कर्मचारियों से पूछताछ की। वहीं आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि से कई रिकॉर्ड भी शुक्रवार को एसटीएफ मुख्यालय पहुंचे। इन सभी के मिलान का काम दो टीमों को दिया गया। इन सभी दस्तावेजों का मिलान अब तक के हुए बयान के आधार पर किया जा रहा है। ताकि आरोपियों व संदेह के घेरे में आये लोगों के बयान का सत्यापन हो सके।

विज्ञापन


एसटीएफ  के अधिकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता डेविड ने अनियमितताओं की कई जानकारी दी थी। इस मामले में एसटीएफ  तीन बार एकेटीयू में जा चुकी है। शुरू में कई दस्तावेज गायब हो गए थे। इन दस्तावेजों के बारे में ही पता करने के लिए एसटीएफ  शुक्रवार को चौथी बार एकेटीयू पहुंची थी।  
विज्ञापन


एसटीएफ ने वहां तीनों कर्मचारियों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि कुछ दस्तावेज दूसरे विभागों में रखे हुए हैं। एसटीएफ  ने एकेटीयू के अधिकारियों की मौजूदगी में इन दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। ये दस्तावेज यहां वर्ष 2015 से वर्ष 2021 से बीच हुई नियुक्तियों और निर्माण कार्य से जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्री व पोस्ट परीक्षा कराने वाली वाली कंपनी के एमडी डेविड मारियो ने छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के कुलपति विनय पाठक और एक्सएलआईसीटी कंपनी के मालिक अजय मिश्रा के खिलाफ  कमीशन लेने और रंगदारी वसूलने का मुकदमा इंदिरा नगर थाने में दर्ज कराया था। मामले में एसटीएफ ने ई-वे बिल के जरिए कमीशन मैनेज करने के आरोपी अजय जैन को भी गिरफ्तार किया था। 


इससे पहले अजय मिश्रा पकड़े गए थे। इन दोनों के बयान से एसटीएफ  को कई जानकारियां मिली थीं। इस मामले में एसटीएफ ने अभी एकेटीयू के करीब 15 कर्मचारियों व अधिकारियों की सूची बना रखी है। इनसे पूछताछ की जाएगी। ये सभी कर्मचारी व अधिकारी प्रो. पाठक के करीबी माने जा रहे हैं। प्रो. पाठक ने इन सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रखी थीं। हालांकि सूत्रों की मानें तो यह सभी पद के अनुसार योग्य नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed