फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pro. Vinay Pathak Case: Co-accused Ajay Mishra got bail in recovery and corruption case

प्रो. विनय पाठक प्रकरण : वसूली और भ्रष्टाचार के मामले में सह अभियुक्त अजय मिश्रा को मिली जमानत

Wed, 18 Jan 2023 09:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Jan 2023 09:55 PM IST
सार

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ 29 अक्टूबर 2022 को इंदिरा नगर थाने में डेविड मारियो डेनिस ने एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पाठक के आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति रहने के दौरान उसके कम्पनी द्वारा किए गए कार्यों के भुगतान के लिए अभियुक्तों ने 15 प्रतिशत कमीशन वसूला।

विज्ञापन
Pro. Vinay Pathak Case: Co-accused Ajay Mishra got bail in recovery and corruption case
प्रो. विनय कुमार पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक के सहयोगी अजय मिश्रा की जमानत सशर्त मंजूर कर ली है। साथ ही कहा कि मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है, उसमें कितना वक्त लगेगा कहना मुश्किल है। मामले में अभी तक विनय पाठक से किसी एजेंसी ने पूछताछ भी नहीं की है।  

विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजेश सिंह चैहान की एकल पीठ ने अजय को जमानत देते हुए कहा है कि वह रिहा होने के एक सप्ताह के भीतर सीबीआई के विवेचनाधिकारी के समक्ष उपस्थित होगा और इसमें पूरा सहयोग करेगा। मालूम हो कमीशनखोरी समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए प्रो. पाठक और सह-अभियुक्त अजय मिश्रा के खिलाफ इंदिरानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप लगाने वाले डेविड मारियो डेनिस का कहना है कि पाठक के आगरा विवि के कुलपति रहने के दौरान उसके कम्पनी द्वारा किए गए कार्यों के भुगतान के लिए अभियुक्तों ने 15 प्रतिशत कमीशन वसूला। एफआईआर में यह भी कहा गया कि वादी को उक्त अभियुक्तों से अपनी जान को खतरा है। वहीं, अजय मिश्रा की ओर से हाईकोर्ट में बताया गया कि उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं। इसी कारण कथित वसूली के कई दिन बीत जाने के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed