फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pro. Abdul and Prof. Urdu Academy's highest honor to Atiqullah, Prof. Premchand award to Tariq

UP News : प्रो. अब्दुल और प्रो. अतीकुल्लाह को उर्दू अकादमी का सर्वोच्च सम्मान, प्रो. तारिक को प्रेमचंद इनाम

Fri, 27 Jan 2023 11:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Jan 2023 11:55 AM IST
सार

अकादमी के मीडिया सेंटर के कोआर्डिनेटर आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पुरस्कार वितरण अकादमी के 50 साल और उर्दू पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले जश्न में किया जाएगा। इसका आयोजन उर्दू अकादमी में 17, 18, 19 व 20 मार्च को होगा। 
 

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का सर्वोच्च सम्मान मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए दिल्ली के प्रो. अब्दुल हक और वर्ष 2021 के लिए प्रो. अतीकुल्लाह को दिया जाएगा। इसके तहत विजेताओं को पांच लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। पुरस्कारों की घोषणा अकादमी के चेयरमैन चौधरी कैफुल वरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में की गई। वर्ष 2019 के पुरस्कारों की घोषणा कोरोना महामारी के चलते नहीं की जा सकी थी। 

विज्ञापन


अकादमी के मीडिया सेंटर के कोआर्डिनेटर आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पुरस्कार वितरण अकादमी के 50 साल और उर्दू पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले जश्न में किया जाएगा। इसका आयोजन उर्दू अकादमी में 17, 18, 19 व 20 मार्च को होगा। 
विज्ञापन


वर्ष 2019 के लिए डेढ़ लाख रुपये का अमीर खुसरो पुरस्कार अलीगढ़ के प्रो. सैयद मोहम्मद हाशिम और प्रो. मोहम्मद हसन इनाम बनारस की डॉ. नफीस बानो को दी जाएगी। एक लाख रुपये का मजमूई अदबी खिदमात कैटेगरी में शायरी के लिए बनारस के अशअर रामनगरी, फिक्शन में अलीगढ़ के अहमद रशीद, मसूद हसन रिजवी इनाम अलीगढ़ के प्रो. शहाबुद्दीन साकिब को और प्रेमचंद इनाम लखनऊ के प्रो. तारिक सईद को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये हुए वर्ष 2021 के पुरस्कारों के लिए चयनित
वर्ष 2021 के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कार दिल्ली के प्रो. अतीकुल्लाह को दिया जाएगा। इसी तरह अमीर खुसरो पुरस्कार आजमगढ़ के प्रो. इश्तियाक अहमद जिल्ली और प्रो. मोहम्मद हसन इनाम गोरखपुर के प्रो. फिरोज अहमद को दिया जाएगा। मजमूई अदबी खिदमात कैटेगरी में संभल के डॉ. तारिक कमर को शायरी के लिए, प्रयागराज की शाइस्ता फाखरी को फिक्शन, बनारस के प्रो. नसीम अहमद को तहकीक, अलीगढ़ के प्रो. खुर्शीद अहमद को तनकीद, गोरखपुर के सैयद फरीद अहमद व गाजीपुर के ऐहताशामुद्दीन सिद्दीकी को उर्दू अदब और सीतापुर हसन अय्यूबी को तर्जुमा के लिए दिया जाएगा। इसी तरह एक लाख रुपये का डॉ. सुगरा मेंहदी इनाम गोरखपुर के महेश अश्क को कौमी यकजहती के लिए और प्रो. रफत जमाल को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed