फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka started 'Who is responsible?' Campaign, said- countless lives lost due to government negligence

प्रियंका ने शुरू किया 'जिम्मेदार कौन?' अभियान, कहा- सरकारी लापरवाही से गईं अनगिनत जानें

Tue, 25 May 2021 03:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 May 2021 03:22 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जब कोरोना की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचानी शुरू की तब सरकार पूरी तरह से मूकदर्शक मोड में चली गई और एक पीड़ादायी स्थिति पैदा हुई।

विज्ञापन
Priyanka started 'Who is responsible?' Campaign, said- countless lives lost due to government negligence
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना संक्रमण की स्थिति के लिए 'जिम्मेदार कौन?' नाम से अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत वह जनता की तरफ से केंद्र सरकार से सवाल पूछेंगी। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जब कोरोना की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचानी शुरू की। देश के नागरिक बेड, ऑक्सीजन, वैक्सीन और दवाइयों के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय देश की सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन सरकार पूरी तरह से मूकदर्शक मोड में चली गई और एक पीड़ादायी स्थिति पैदा हुई। 

विज्ञापन


यूपी की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा है कि देश की सरकार के पास तैयारी के नाम पर केवल लापरवाही की तस्वीर थी। वैक्सीनों का निर्यात करना, ऑक्सीजन के निर्यात को 2020 में दुगना करना, दूसरे देशों की तुलना में जनसंख्या के अनुपात से बहुत कम वैक्सीन का देर से ऑर्डर करना सरकार का गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाता है।
विज्ञापन


दूसरी लहर के दौरान हर किसी ने किसी को खो दिया है। आज जब प्राकृतिक रूप से यह लहर थोड़ी थम रही है तब अचानक सरकार, प्रधानमंत्री और उनके मंत्री आगे आकर बयान देने लगे हैं। उन्होंने लिखा है कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। जिन लोगों ने अपने परिजन खोए हैं, उनके प्रति जवाबदेह है। अनगिनत जानें सरकारी लापरवाही के चलते गईं। इसलिए सवाल पूछे जाने जरूरी हैं। सरकार देश के नागरिकों के सामने पारदर्शिता के साथ पूरा खाका रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अंत में आम लोगों को संबोधित करते हुए लिखा है, आने वाले कुछ दिनों तक मैं 'ज़िम्मेदार कौन?' के तहत आप सबके सामने कुछ तथ्य रखूंगी, जिससे मौजूदा दयनीय स्थिति की वजह को आप समझें। आपकी तरफ से मैं केंद्र सरकार से कुछ सवाल पूछूंगी, जिनका जवाब देना आपके प्रति उनका कर्तव्य है। साथ ही इस अभियान के लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed