फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka's entry in Dalit teenager's beating case: Congress General Secretary took a jibe at the rising crime in Yogiraj

दलित किशोरी की पिटाई मामले में अब प्रियंका की एंट्री : कांग्रेस महासचिव ने योगीराज में बढ़ते अपराध पर कसा करारा तंज

Wed, 29 Dec 2021 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Dec 2021 08:39 PM IST
सार

प्रियंका ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सुशासन के दावे पर तंज करते हुए कहा है कि प्रदेश में आए दिन दलित व महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं के बावजूद आपकी कानून व्यवस्था सो रही है।

विज्ञापन
Priyanka's entry in Dalit teenager's beating case: Congress General Secretary took a jibe at the rising crime in Yogiraj
प्रियंका वाड्रा - फोटो : गूगल

विस्तार

अमेठी में दो दिन पूर्व वायरल हुए दलित किशोरी की पिटाई के वीडियो मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की भी एंट्री हो गई है। प्रियंका ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट कर कटाक्ष करते हुए प्रदेश की काननू व्यवस्था का आइना दिखाया है। प्रियंका ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सुशासन के दावे पर तंज करते हुए कहा है कि प्रदेश में आए दिन दलित व महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं के बावजूद आपकी कानून व्यवस्था सो रही है।

विज्ञापन


मालूम रहे कि बीती 27 दिसंबर को अमेठी शहर में लोगों के मोबाइल पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक कमरे में तीन युवक एक किशोरी को लिटाकर उसके पीठ पर पैर रखकर खड़े होने के अलावा उसके पैर के तलवों पर बेरहमी से डंडा बरसाते दिख रहे हैं। इस दौरान कमरे में तीन-चार महिलाएं भी मौजूद दिखती हैं।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित किशोरी के पिता नन्हेलाल सरोज निवासी गोवर्धनपुर थाना संग्रामपुर से तहरीर लेकर पुलिस ने रायपुर फुलवारी निवासी सूरज सोनी, राहुल सोनी तथा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भावलपुर निवासी शुभम गुप्ता उर्फ शाकाल के खिलाफ पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के अलावा कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने राहुल सोनी को मंगलवार को स्टेशन रोड व शुभम को बुधवार दोपहर हथकिला चौराहे से गिरफ्तार भी कर लिया। इस बीच बुधवार को प्रियंका वाड्रा द्वारा योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए किए गए एक ट्वीट ने प्रशासनिक अमले मेें हड़कंप मचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट में कहा...
प्रियंका ने दलित किशोरी के पिटाई से जुड़े वीडियो का स्क्रीन शॉट लगाकर किए गए ट्वीट में कहा है कि ‘अमेठी में दलित बच्ची को निर्ममता से पीटने वाली ये घटना निंदनीय है’। ‘योगी आदित्यनाथ (अंग्रेजी में) जी आपके राज में हर रोज दलितों के खिलाफ औसतन 34 अपराध की घटनाएं होती हैं और 135 महिलाओं के खिलाफ, फिर भी आपकी कानून व्यवस्था सो रही है’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed