{"_id":"5df125f18ebc3e88026d9e40","slug":"priyanka-gandhi-wrote-letter-to-cm-yogi-expressed-concern-about-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने लिखा सीएम योगी को पत्र, किसानों को लेकर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने लिखा सीएम योगी को पत्र, किसानों को लेकर जताई चिंता
Wed, 11 Dec 2019 10:53 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने को दुखद बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि खाद का दाम दोगुना हो चुका है। बिजली बिल में लगातार वृद्धि हो रही है। निराई-गुड़ाई में भी मजदूरी बढ़ी है। किसानों की लागत बढ़ती जा रही है। ऐसे में दाम नहीं बढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इतना ही नहीं यूपी में गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
प्रियंका ने यह भी लिखा है कि धान की लागत बढ़ रही है, पर सरकार ने मात्र 1850 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य ही घोषित किया है। यूपी का किसान संकट में है, उसकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। ऐसे में सरकार का कर्तव्य बनता है कि उन्हें उनकी फसलों का सही दाम दिलाया जाए।
विज्ञापन