फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi writes letter to Yogi Adityanath on Bunkars problem.

प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को बुनकरों की समस्याओं पर लिखा पत्र, सामने रखीं तीन मांगें

Thu, 29 Oct 2020 01:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Oct 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi writes letter to Yogi Adityanath on Bunkars problem.
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ समय से वाराणसी के बुनकर बहुत ही परेशान और हताश हैं। पूरी दुनिया में मशहूर बनारसी साड़ियों के बुनकरों के परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। कोरोना महामारी और सरकारी नीतियों के चलते उनका पूरा कारोबार चौपट हो गया है जबकि उनकी हस्तकला द्वारा सदियों से उत्तर प्रदेश का नाम रौशन हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार को इस कठिन दौर में उनकी पूरी सहायता करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 2006 में बुनकरों के लिए फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना लागू की थी। मगर आपकी सरकार यह योजना खत्म करके बुनकरों के साथ बहुत नाइंसाफी कर रही है। सिर्फ इतना ही नहीं बुनकरों ने मुझे बताया कि मनमाने बिजली बिल के खिलाफ जब वे हड़ताल पर गए तो सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। सरकार के प्रतिनिधि ने उन्हें भरोसा भी दिलाया कि उनकी मांगे मान ली जाएंगी लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बुनकरों की तीन मांगें रखी:
1. फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना बहाल की जाए।
2. फर्जी बकाया के नाम पर बुनकरों का उत्पीड़न तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
3. बुनकरों के बिजली कनेक्शन न काटे जाएं। जो बिजली के कनेक्शन कट गए हैं उन्हें तत्काल जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed