फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi will not challenge modi

प्रियंका ने मोदी को चुनौती देने से किया इनकार

Tue, 06 May 2014 08:15 AM IST
शिशिर द्विवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
शिशिर द्विवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi will not challenge modi
प्रियंका गांधी भले ही मोदी पर हमला करने का कोई मौका न चूकती हों लेकिन एक पत्रकार वार्ता में उन्होने मोदी को चुनौती देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थी कि अमेठी में मोदी की जनसभा के बाद कांग्रेस भी उन्हें उनकी वाराणसी सीट पर चुनौती देने के लिए प्रचार करेगी।

जिसके लिए सोनिया गांधी या फिर प्रियंका वाराणसी जाएंगी लेकिन प्रियंका ने इससे साफ तौर पर इनकार कर दिया।

वाराणसी में कांग्रेस की तरफ से अजय राय, मोदी को चुनौती दे रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में हैं।

किसी को नहीं मिलेगा बहुमत

priyanka gandhi will not challenge modi

गौरीगंज में प्रियंका वाड्रा ने सोमवार को मीडिया से हुई अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मौजूदा चुनाव में किसी दल या गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने नहीं जा रहा।

हालांकि उन्होंने कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का विश्वास जताया।

बातचीत के दौरान प्रियंका ने पार्टी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने वाराणसी जाने की अटकलों को सिरे से खारिज किया।

मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अतिथि गृह में पहली बार स्थानीय मीडिया से मुखातिब कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मौजूदा चुनाव में किसी दल या गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी लहर से किया इनकार

priyanka gandhi will not challenge modi

प्रियंका ने किसी दल विशेष की हवा चलने से इंकार करते हुए कहा कि चुनाव बाद कांग्रेस ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि वे वाराणसी से पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे अजय राय के पक्ष में प्रचार करने नहीं जा रही हैं।

प्रियंका का कहना था कि उन्होंने अमेठी में चुनाव समाप्त होने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाने की बात जरूर कही थी।

अमेठी को एक बार फिर अपना घर बताते हुए प्रियंका ने यहां के लोगों को परिवार का सदस्य बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed