फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi will be the face of Congress in 2022 UP Vidhansabha election.

2022 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस का चेहरा, गठबंधन नहीं करेगी पार्टी

Mon, 13 Jul 2020 12:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Jul 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will be the face of Congress in 2022 UP Vidhansabha election.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : एएनआई

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वर्ष-2022 के विधानसभा चुनाव में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी का चेहरा होंगी। लल्लू ने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में पार्टी किसी भी दूसरी राजनीतिक पार्टी के साथ कोई गठजोड़ नहीं करेगी। सिर्फ पब्लिक, लोकतंत्र, युवा, किसान, गरीब, दलित और वंचित लोगों के सहारे चुनाव में उतरेगी।

विज्ञापन


लल्लू ने कहा कि यूपी प्रियंका गांधी की जमीन है। वह और उनके परिवार के लोग यूपी के साथ विशेष लगाव रखते हैं। प्रियंका गांधी यहां के करोड़ों लोगों के दिलों में बसती हैं। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि अगला चुनाव प्रियंका के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


लल्लू ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रियंका हमारी पार्टी का चेहरा होंगी। आज कांग्रेस पार्टी आम लोगों की आवाज बन गई है और वे अपना आशीर्वाद हमें जरूर देंगे। यूपी के लोगों की यह भावना है कि कांग्रेस प्रियंका की देखरेख में इस प्रदेश में सरकार बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या पार्टी यूपी में चुनाव से पहले या चुनाव के बाद कोई गठजोड़ करेगी, लल्लू ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब चुनाव पूर्व या चुनाव बाद के किसी गठबंधन में नहीं जाएगी। यह पूछे जाने पर कि कुछ भाजपा नेता प्रियंका गांधी को ट्वीटर का नेता कहते हैं, लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी की सक्रियता को देखकर प्रदेश सरकार डर गई है।  चाहे सोनभद्र में आदिवासियों के ऊपर जुल्म हो या फिर और कोई दूसरा मुद्दा, प्रियंका सरकार के रोके जाने के बावजूद लोगों के लिए लड़ रही हैं।

कांग्रेस के सत्ता से बाहर होते ही विकास में पिछड़ता गया यूपी

लल्लू ने कहा 1989 में कांग्रेस यूपी की सत्ता से बाहर हुई थी, तब से प्रदेश लगातार पर पिछड़ता गया। कांग्रेस के कार्यकाल में यूपी में शुगर मिल समेत तमाम तरह की औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुईं, लेकिन सपा, बसपा और भाजपा के राज में यह एक-एक करके बंद हो गईं। सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना को भी उन्होंने छलावा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed