भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी, गन्ने के लिए पिछले रेट से नहीं बढ़ाया एक भी रुपया: प्रियंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार द्वारा पेराई सत्र 2019-20 के लिए गन्ने की विभिन्न प्रजातियों का राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) घोषित किए जाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी करार दिया।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने के रेट में भी किसान की नहीं सुनी। किसान संगठन गन्ने के लिए 400 रुपए/क्विंटल की माँग कर रहे थे। यूपी सरकार ने पिछले रेट से 1 भी रुपया नहीं बढ़ाया। किसानों का गन्ने का हजारों करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने के रेट में भी किसान की नहीं सुनी। किसान संगठन गन्ने के लिए 400 रुपए/क्विंटल की माँग कर रहे थे। यूपी सरकार ने पिछले रेट से 1 भी रुपया नहीं बढ़ाया।
विज्ञापन विज्ञापन
किसानों का गन्ने का हज़ारों करोड़ भुगतान बकाया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। pic.twitter.com/JfM4eBytFa— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 8, 2019
दरअसल, चीनी उद्योग विभाग की ओर से जारी किए गए शासनादेश के अनुसार, गन्ने की अगैती प्रजातियों के लिए एसएपी 325 रुपये और सामान्य प्रजातियों के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य घोषित किया गया है। इसके अलावा अनुपयुक्त प्रजातियों के लिए एसएपी 310 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया गया है। जिस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है।