फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi Vadra says Congress will open skill school for girls if government is formed in UP

प्रियंका गांधी का एक और चुनावी वादा: यूपी में सत्ता मिलने पर लड़कियों के लिए दक्षता विद्यालय खोलेगी कांग्रेस

Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra says Congress will open skill school for girls if government is formed in UP
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। दक्षता विद्यालय में लड़कियों को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


किसानों के मुद्दों पर अपना संघर्ष केंद्रित करेगी कांग्रेस
कांग्रेस यूपी में किसानों के मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित कर एमएसपी गारंटी, आंदोलन में मृत किसानों को शहीद का दर्जा और राष्ट्रीय स्मारक निर्माण जैसी मांगों को उठाती रहेगी। इसके पीछे पार्टी की रणनीति किसानों के बीच भावनात्मक रूप से जुड़ना है। रणनीतिकारों का कहना है कि इस तरह से किसानों के बीच उनकी पैठ बढ़ेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू से ही किसानों के साथ खड़ी थी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आंदोलन के दौरान मरे किसानों के घर पर भी श्रद्धांजलि देने गईं थीं। पार्टी हाईकमान का मानना है कि इससे कांग्रेस खासतौर पर सिख समुदाय के किसानों और आम तौर पर सामान्य किसानों के बीच चर्चा में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम को बढ़ाने और किसानों को पार्टी के करीब लाने के लिए जिला कमेटियों के साथ खास रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत न्याय व ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर छोटी-छोटी सभाएं करने के लिए कहा गया है। इन सभाओं में बताया जाएगा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग पूरी करेगी। 


पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस शीघ्र घोषणा कर सकती है कि सत्ता में आने पर वह लखीमपुर हिंसा में मृत किसानों का उचित स्थान पर स्मारक बनाएगी। उन्हें शहीद का दर्जा और परिवारों को अनुदान की बात भी एजेंडे में रखेगी। इस संबंध में जल्द ही प्रियंका गांधी घोषणाओं को मीडिया और जनता के सामने रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed