{"_id":"5d7ca6578ebc3e01346cbed0","slug":"priyanka-gandhi-vadra-criticizes-yogi-government-for-breaking-mahatma-gandhi-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ने पर भड़कीं प्रियंका गांधी वाड्रा, बोलीं- कायरों यही तुम्हारी उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ने पर भड़कीं प्रियंका गांधी वाड्रा, बोलीं- कायरों यही तुम्हारी उपलब्धि
Sat, 14 Sep 2019 02:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जालौन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब अम्बेडकर जी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा। अब जालौन में महात्मा गांधीजी की मूर्ति को तोड़ा गया।
विज्ञापन
मूर्ति तोड़ने वाले कायरों, जीवन में यही तुम्हारी उपलब्धि है कि रात के अंधेरे में छिपकर तुम देश के महापुरुषों का अपमान करने की कोशिश करते हो? मूर्तियों पर हमला करके इन महापुरुषों की महानता का एक अंश भी तुम हिला-डुला नहीं सकते।
विज्ञापन
दरअसल, जालौन शहर के स्टेशन रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज के गेट के ऊपर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा कुछ अराजक तत्वों ने खंडित कर दी। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसके पहले प्रियंका ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा था और ट्वीट किया था कि यूपी की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसे महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं है।
स्वामी चिन्मयानंद मामले पर ट्वीट के माध्यम से उन्होंने प्रतिक्रिया दी। प्रियंका ने कहा कि आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दुबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है। आखिर यूपी पुलिस सुस्त क्यों है। क्या सिर्फ इसलिए कि आरोपी का संबंध भाजपा से है।