सरकारी नौकरी को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बातें
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकारी नौकरियों को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वाह री सरकार... पहले तो नौकरी ही नहीं दोगे। जिसको मिलेगी उसको 30-35 से पहले नहीं मिलेगी फिर उस पर पांच साल अपमान वाली संविदा की बंधुआ मजदूरी ...और अब कई जगहों पर 50 वर्ष पर ही रिटायर की योजना।
उन्होंने आगे लिखा कि अब युवा सब समझ चुका है। अपना हक मांगने वो सड़कों पर उतर चुका है।
वाह री सरकार
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 16, 2020
पहले तो नौकरी ही नहीं दोगे। जिसको मिलेगी उसको 30-35 से पहले नहीं मिलेगी। फिर उस पर 5 साल अपमान वाली संविदा की बंधुआ मजदूरी।
और अब कई जगहों पर 50 वर्ष पर ही रिटायर की योजना।
युवा सब समझ चुका है। अपना हक मांगने वो सड़कों पर उतर चुका है।#राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस pic.twitter.com/Gg8w70GzdM
बता दें कि प्रदेश सरकार ने समूह 'ख' व समूह 'ग' की नौकरियों में पांच साल की नए कर्मचारियों को पांच साल तक संविदा पर रखने का विचार कर रही है।