फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi slashes bjp

'भाजपा की हालत बौखलाए चूहों जैसी'

Mon, 28 Apr 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi slashes bjp

अपनी मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली में प्रचार कर रहीं प्रियंका गांधी का कहना है कि इस समय भाजपा की हालत बौखलाए चूहों जैसी हो गई है।

विज्ञापन


प्रियंका ने राबर्ट वाड्रा के खिलाफ जारी हुई सीडी पर कहा कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं।

प्रियंका ने रविवार को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर फिर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि देश को चलाने के लिए 56 इंच का सीना नहीं, बल्कि दरिया जैसा दिल चाहिए। हालांकि उन्होंने मोदी के नाम का जिक्र नहीं किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा बौखलाए हुए चूहों की तरह दौड़ रही है।

विज्ञापन

जनता सिखाएगी सबक

priyanka gandhi slashes bjp

प्रियंका ने कहा कि भाजपा नेता तो चिल्लाते रहते हैं लेकिन चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। दिल्ली में पति रॉबर्ट वाड्रा की सीडी जारी करने पर प्रियंका ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि हम विरोधियों से डरने वाले नहीं।

बछरावां विधानसभा क्षेत्र में मां सोनिया गांधी के लिए वोट मांगने पहुंचीं प्रियंका सभाओं में भाजपा पर हमलावर रहीं।

राजामऊ गांव में आयोजित सभा में कहा कि देश चलाने के लिए सत्ता में क्रूर दल का नेता नहीं चाहिए, बल्कि एक नैतिक शक्ति चाहिए।

प्रियंका ने गुजरात मॉडल को भी निशाने पर रखा। कहा कि गुजरात मॉडल के अंतर्गत मजदूरों को उनके एक दिन की मजदूरी भी नहीं मिलती।

भाजपा जनता से झूठ बोलती है

priyanka gandhi slashes bjp

प्रियंका ने कहा कि भाजपा जनता से भ्रष्टाचार मिटाने की बात कही जा रही है, लेकिन कैसे मिटाएंगे, ये नहीं बताते। सिर्फ जनता से झूठे वादे करते हैं। देश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आपस में फूट डाल रहे हैं। भाजपा बौखलाए हुए चूहों की तरह दौड़ रही है, जिससे आप लोग सबक सिखाएंगे।

हलोर में नुक्कड़ सभा के बाद मीडिया ने प्रियंका से सवाल किया कि भाजपा ने दिल्ली में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ सीडी जारी की है, इस पर उन्होंने दो टूक कहा कि हम विरोधियों से डरने वाले नहीं हैं। वे चिल्लाते रहें।

उन्होंने कहा कि विरोध में जितना आवाज उठाएंगे, हम उतना ही मजबूत होंगे। उन्होंने आम जनता से सोनिया गांधी को चुनाव में जिताने की अपील की और कहा कि उनका एक-एक वोट सोनिया और देश को मजबूत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed