{"_id":"5f2441578ebc3e63b42d91e6","slug":"priyanka-gandhi-says-officers-propagating-lies-of-having-lakhs-of-beds-for-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों के लिए लाखों बेड होने का झूठ प्रचारित कर रहे अफसर : प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों के लिए लाखों बेड होने का झूठ प्रचारित कर रहे अफसर : प्रियंका
Fri, 31 Jul 2020 09:35 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि यूपी सरकार के अधिकारी रोज बैठकर प्रेस के सामने लाखों बेड होने का झूठ बोलते हैं। लेकिन, हाल देखिए। उनकी पोल खुद उनके विधायक के भाई ने खोल दी। इसके साथ ही प्रियंका ने सवायजपुर, हरदोई के कोरोना संक्रमित विधायक को अस्पताल में बेड न मिलने की खबर भी चस्पा की है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक के भाई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार के सारे दावे फर्जी हैं। विधायकों को बेड नहीं मिल रहा है तो बाकी लोगों का हाल तो आप समझ ही सकते हैं। प्रियंका ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा है-ये है यूपी सरकार के दावों की असलियत।
विज्ञापन