फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi said If women want to be empowered then practice of one gas cylinder should stop employment and security is necessary

यूपी: प्रियंका गांधी बोलीं- महिलाओं को सशक्त बनाना है तो एक गैस सिलिंडर वाली प्रथा बंद होनी चाहिए, रोजगार व सुरक्षा जरूरी

Sat, 08 Jan 2022 09:04 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 09:04 PM IST
सार

प्रियंका ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति का मुकाबला सिर्फ प्रेम से हो सकता है। इससे सिर्फ  सकारात्मकता से लड़ सकते हैं। महिलाओं को निडर होकर राजनीति करने के लिए हमें उनकी मदद करनी होगी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi said If women want to be empowered then practice of one gas cylinder should stop employment and security is necessary
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फेसबुक लाइव के माध्यम से शनिवार को कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को सशक्त बनाना है तो एक गैस सिलिंडर वाली प्रथा बंद होनी चाहिए। उन्हें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा कैसी मिल रही है, ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके लिए महिलाओं को भी अपने हक के लिए लड़ना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को पसंद करती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी वे काफी प्रभावित हैं। कहा कि इंदिरा गांधी साहस और महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि अत्याचार के खिलाफ लड़ रहीं महिलाओं से प्रेरणा लेकर ही ये नारा निकला है कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं।’ महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति का मुकाबला सिर्फ प्रेम से हो सकता है। इससे सिर्फ  सकारात्मकता से लड़ सकते हैं। महिलाओं को निडर होकर राजनीति करने के लिए हमें उनकी मदद करनी होगी। सेहत के मामले में यूपी निचले पायदान पर है। महिलाओं के स्वास्थ्य के मामले में हालत और खराब है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आए तो प्रदेश में डॉक्टरों के सभी रिक्त पद भरे जाएंगे। प्रत्येक परिवार को दस लाख तक का इलाज फ्री देंगे। हर स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए अलग से डॉक्टर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed