फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi public meeting in amethi

सुरक्षा से खिलवाड़, प्रियंका अकेले निकलीं प्रचार पर

Thu, 01 May 2014 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi public meeting in amethi

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन


कभी वह भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला करती हैं, तो कभी अमेठी में भाई राहुल की विपक्षी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर निशाना साधती हैं।

पढ़ें- प्रियंका बोलीं, मांगत-मांगत थकि जइहैं मोदी

हालांकि गुरूवार को वह अपने चुनाव प्रचार के दौरान अकेले निकलने की वजह से सुर्खियों में रहीं। प्रियंका ने अपनी सुरक्षा का ख्याल किए बिना अकेले प्रचार करने निकल पड़ीं।
विज्ञापन

सभी गाड़ियों की निकाली चाभी

priyanka gandhi public meeting in amethi

प्रियंका वाड्रा ने अकेले चुनाव प्रचार के लिए निकलकर पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा दिया।

प्रियंका न सिर्फ अकेले चुनाव प्रचार पर निकलीं बल्कि उन्होंने एसपीजी की सभी ‌गाड़ियों की चाभियां तक निकाल लीं और एक गाड़ी लेकर जनसभा करने निकल पड़ीं।

पढ़ें- रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, एक और शिकायत दर्ज

प्रियंका को एसपीजी वालों ने भीड़ के बीच जाकर प्रचार करने से रोका था।

इस पर यूपी गृह सचिव अनिल कुमार ने एसपीजी ‌के निदेशक को फटकार भी लगाई है। उन्होंने कहा है कि ऐसी लापरवाही से प्रियंका की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

भाई राहुल की तारीफें की

priyanka gandhi public meeting in amethi

अमेठी में चुनाव प्रचार कर रहीं‌ प्रियंका वाड्रा ने बृहस्पितवार को महिलाओं की एक परियोजना कार्यक्रम में शिरकत किया।

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की दिल खोलकर तारीफ की। प्रियंका ने कहा कि राहुल ने इस क्षेत्र के ल‌िए बहुत कुछ किया है।

पढ़ें- 'BJP आई तो कांग्रेस के दामाद जाएंगे जेल'

उन्होंने कहा, ‌राहुलजी ने नेशनल हाइवे बनवाया, कई ट्रेनें चलवाईं, 195 बैंक खुले, जिसमें से 66 बैंक सिर्फ पिछले साल ही खुले।'

प्रियंका ने कहा कि राहुलजी इस क्षेत्र के लिए दिल से काम करते हैं और चाहते हैं कि आप लोग सशक्त हों और आपका काम देश-दुनिया से जोड़ा जा सके।

विज्ञापन

मोदी का नाम लिए बिना कसे तंज

priyanka gandhi public meeting in amethi

प्रियंका ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि देश में कुछ ऐसी राजनीतिक विचारधाराएं फैल गईं हैं जो कहते हैं कि हमें वोट चाहिए, हमारे पास सभी सवालों के जवाब हैं।

प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता है और ऐसी विचारधारा लोकतंत्र की विनाशक है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी शक्तियां समाज में फूट डालती हैं इसलिए जरूरी है कि सात मई को सोच-समझकर वोट करें।

कांग्रेस शक्ति बांटने की बात करती है न कि किसी एक हाथ में देने की।

चीखकर वोट मांगने की आदत नहीं

priyanka gandhi public meeting in amethi

पार्टी की स्टार प्रचारक ने कहा कि वह अमेठी की जनता से वोट नहीं मांगेंगी क्योंकि दूसरे लोगों की तरह उनकी चीखकर वोट मांगने की आदत नहीं है।


उन्होंने कहा, यहां की जनता समझदार है और उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता सोच-समझकर वोट करेगी लोग समझते हैं कि गांधी परिवार के नाम पर अमेठी की जनता वोट कर देती है, पर ऐसा नहीं है।

जो काम करेगा, आप उसे चुनेंगे। यहां किसी की हैसियत नहीं कि वह सांसद बने और विकास कार्य न करे।

उन्होंने कहा कि आप देश के रखवाले हैं और देश की सुरक्षा आपके ही हाथों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed