फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi have a meet in Raebareli with Congress workers.

प्रियंका का फरमान, मोदी सरकार पर हो जाओ हमलावर

Thu, 15 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Thu, 15 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi have a meet in Raebareli with Congress workers.

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार गुरुवार को मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचीं प्रियंका वाड्रा ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोदी सरकार की खामियों को जनता तक पहुंचाएं। सरकार के हर कार्यों पर नजर रखें। इशारों-इशारों में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार पर हमलावर होने की बातें कही।

विज्ञापन


उन्होंने पदाधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब किए और जानने का प्रयास किया कि संगठन को और नई ताकत कैसे दी जा सकती है। उनके सुझावों पर अमल लाने को भरोसा दिया और दो टूक कहा कि संगठन में वही रहेगा, जो काम करेगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह संगठन में नहीं है।
विज्ञापन


हर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने और सबको साथ लेकर चलने की बात प्रियंका ने फिर दोहराई। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अभी से कमर कसने के लिए तैयार रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे के पहले दिन भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कोहरे के कारण देर से पहुंचीं प्रियंका का पहला दिन संगठन को और कैसे ताकतवर बनाया जाए, इस पर पूरा फोकस रहा। सीधे सवाल-जवाब किए। किसी ने पंचायत चुनाव में इस बार पहले से तैयारी करके उतरने की बात कही तो किसी ने हर वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व संगठन में होने की आवाज बुलंद की।

प्रियंका की बैठक में मुद्दा बने रहे मोदी

Priyanka Gandhi have a meet in Raebareli with Congress workers.

मोदी सरकार की खामियों को जनता तक पहुंचाने का मुद्दा भी बैठक में उठा। प्रियंका ने कहा कि संगठन को नई ताकत देना है। यह तभी संभव होगा, जब आप लोग मेहनत से काम करेंगे। निष्क्रिय पदाधिकारियों को कतई संगठन में न रखा जाए।

ऐसे लोग जो संगठन की बैठक या फिर कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, उन्हें तत्काल बाहर किया जाए। पदाधिकारियों के सवाल पर उन्होंने सांसद निधि के तहत तेजी से विकास कराए जाने की बात कही।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रमेशचंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रियंका का फोकस संगठन की मजबूती पर रहा। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव, मोदी सरकार की खामियों को आम जनता तक पहुंचाने जैसी बातें उठीं, जिस पर प्रियंका ने ऐसा करने की बात कही।

महीने के दूसरे बुधवार को दिल्ली में मिलेंगी प्रियंका
अब प्रियंका यहां के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दिल्ली में मिलेंगी और उनसे सीधे तौर पर संगठन के कामकाज के बारे में जानकारी हासिल करेंगी। खीरों ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि महीने के दूसरे बुधवार को वह दिल्ली में जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

खुलकर अपनी बात कह सकेंगे कार्यकर्ता

Priyanka Gandhi have a meet in Raebareli with Congress workers.

कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दूसरे बुधवार को दिल्ली जाकर प्रियंका से संगठन के कामकाज के बारे में अपने सुझाव दे सकता है। साथ ही संगठन में क्या कमियां, इस बारे में भी खुलकर बात कर सकता है।

नए साल की शुभकामनाएं दीं
प्रियंका ने बैठक शुरू करने से पहले सभी पदाधिकारियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। पदाधिकारियों ने भी प्रियंका को नए साल के साथ मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और उनका हालचाल जाना। इसके बाद प्रियंका ने बैठक में आए पदाधिकारियों से सवाल-जवाब किए और संगठन को बेहतर बनाने पर चर्चा की।

तहसीलों में होने वाले धरना-प्रदर्शन तैयारी की जानकारी ली
कांग्रेस की ओर से 20 जनवरी से अलग-अलग तिथियों में धरना-प्रदर्शन किया जाना है। प्रियंका ने पदाधिकारियों से इसकी अब तक की गई तैयारियों के बारे में भी पूछताछ की। कहा कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाए, ताकि उन्हें उनका हक मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed