{"_id":"66447dfcdec6370e5b045ce8","slug":"priyanka-gandhi-expresses-grief-on-the-death-of-madhvi-raje-scindia-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, प्रियंका ने दी श्रद्घांजलि, बोलीं- हम उन्हें हमेशा आदर से याद करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, प्रियंका ने दी श्रद्घांजलि, बोलीं- हम उन्हें हमेशा आदर से याद करेंगे
Wed, 15 May 2024 04:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 May 2024 04:44 PM IST
सार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें एक साहसी महिला के रूप में हमेशा याद करेंगे।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उन्हें एक साहसी महिला करार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी माधवीराजे सिंधिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वह विनम्र और साहसी महिला थीं, उनको हम हमेशा आदर से याद करेंगे।
विज्ञापन
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी की धर्मपत्नी एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी श्रीमती माधवीराजे सिंधिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वह विनम्र और साहसी महिला थीं, उनको हम हमेशा आदर से याद करेंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें… — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 15, 2024
प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए इन दिनों रायबरेली और अमेठी में हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।