'देश 56 इंच के सीने से नहीं चलता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को रायबरेली में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि देश को चलाने के लिए 56 इंच के सीने की नहीं, बल्कि भीतरी दृढशक्ति की जरूरत होती है।
हालांकि उन्होंने नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया। प्रियंका ने कहा कि देश को चलाने के लिए दरियादिली की जरूरत होती है।
देश खोखले और बाहरी प्रदर्शन से नहीं चलता है, देश को चलाने के लिए एक मजबूत इच्छाशक्ति की जरुरत होती है।
बताते चलें कि नरेंद्र मोदी ने 56 इंच के सीने का बयान गोरखपुर रैली में दिया था।
लोगों से की अपील
प्रियंका ने नुक्कड़ सभा में लोगों से अपील करते हुए कहा, यह आपका देश है और आप इसके रक्षक है, आपको इसे बचाना है, इसकी और मेरे परिवार के धर्म की रक्षा करनी है।
प्रियंका ने यह भी कहा कि देश को सभी जातियों ने मिलकर आजादी दिलाई है। दलितों और आदिवासियों ने बलिदान देकर इस देश को आजाद कराया है।
अभी एक दिन पहले रायबरेली में ही एक जनसभा में कहा था कि उनके पति को जलील किया जाता है लेकिन वह जानती हैं कि इस तरह के झूठ से वह मजबूत ही होंगी, कमजोर नहीं।
जारी है जवाब-सवाल का सिलसिला
पिछले एक हफ्ते से गांधी परिवार बनाम मोदी का खेल जारी है।
कभी नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर हमला करते हैं, तो कभी कांग्रेस पलटवार करती है। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों में सवाल-जवाब का सिलसिला प्रियंका की वजह से और दिलचस्प हो गया है।
बताते चलें कि प्रियंका ने मोदी से पूछा था कि आखिर उनके गुजरात में महिलाओं के लिए क्या किया गया है। वहीं राहुल ने भी मोदी के गुजरात मॉडल को झूठा करार दिया था।
ऐसे में मोदी ने भी पलटवार किया और कहा कि मां एक झूठ बोलती है, तो बेटा दो झूठ बोलता है।