फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi attacks on modi again

प्रियंका बोलीं, मांगत-मांगत थकि जइहैं मोदी

Thu, 01 May 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi attacks on modi again

अमेठी में प्रचार कर रही प्रियंका गांधी ने एक बार फिर मोदी पर हमला किया है, इस बार उन्होंने मोदी के 'दिल मांगे मोर' बयान का चुटीला जवाब दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।

उन्होंने मोदी के दिल मांगे मोर के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि भैया अभी कितना मांगोगे। इसी बीच पीछे से एक ग्रामीण महिला की आवाज आई कि ‘मांगत-मांगत थकि जइहैं’।
विज्ञापन


प्रियंका ने आवाज सुन ली और पलट कर अवधी में ही महिला के शब्दों को दोहराया। राहुल गांधी के प्रचार अभियान की कमान संभाल रही प्रियंका वाड्रा बुधवार को अमेठी के कई गांवों में पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी से कहा कितना मांगोगे

priyanka gandhi attacks on modi again

दोपहर बाद संग्रामपुर के अम्मरपुर गांव पहुंचीं प्रियंका ने हिमाचल प्रदेश की एक रैली में नरेंद्र मोदी के कहे गए शब्द ‘ये दिल मांगे मोर’ का जवाब बड़े चुटीले अंदाज में दिया ‘भैया अभी कितना मांगोगे’?

गौरतलब है कि प्रियंका अमेठी में अपने भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार कर रही हैं, वहीं उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पर भाजपा के हमलों के कारण वह भी मोदी को निशाना बना रही हैं।

अभी रायबरेली में भी प्रचार के दौरान उन्होने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश चलाने के लिए 'छप्पन इंच का सीना नहीं, जज्‍़बा चाहिए।'

प्रियंका ने रायबरेली में अपने प्रचार के दौरान मोदी और भाजपा पर हमला जारी रखा, वहीं मोदी लगातार रॉबर्ट वाड्रा और गांधी ‌परिवार पर हमलावर हैं।

गिनाए विकास कार्य

priyanka gandhi attacks on modi again

पीपरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से क्षेत्र में करीब 100 सड़कें बनवाई गई हैं।

जर्जर सड़कों को दुरस्त कराने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होती है। कहा कि दुर्गापुर-अमेठी मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।

क्षेत्र की लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। पहले अमेठी में बाहर से दूध की सप्लाई होती थी। अब प्लांट लग जाने से यहां का दूध देश के कोने-कोने में जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, ट्रिपल आईटी, पेट्रोलियम कॉलेज आदि खोले गए हैं। प्रियंका ने कहा कि बैंक की 166 नई शाखाएं खोली गई हैं। प्रदेश सरकार के लचर रवैये से यहां बिजली व्यवस्था बाधित चल रही है।

एक किलोमीटर पैदल मार्च

priyanka gandhi attacks on modi again

प्रियंका वाड्रा पीपरपुर से होते हुए बुधवार को करीब दो बजे रामगंज पहुंची। बाजार में करीब एक किमी उन्होंने पैदल मार्च किया।

बाजार में उपस्थित महिलाओं से मुलाकात की। भाई राहुल गांधी को वोट देने की अपील की।

इस मौके पर प्रियंका के साथ मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, देवेंद्र सिंह गप्पू, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, लोकसभा अध्यक्ष रवि शुक्ला, अशोक सिंह हिटलर, दिनेश सिंह, कृष्ण कुमार यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed