फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi: Along with Rae Bareli, she also has the responsibility to make Amethi win, will come and camp

प्रियंका गांधी: रायबरेली के साथ अमेठी को भी जिताने की है जिम्मेदारी, खुद आकर करेंगी प्रचार, तय हुई डेट

Sun, 05 May 2024 07:15 AM IST
रोहित मिश्र नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी
नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 May 2024 07:15 AM IST
सार

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी रायबरेली के साथ अमेठी सीट पर भी चुनाव प्रचार करेंगी। रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में दोनों सीटों के लिए वॉर रूम तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi: Along with Rae Bareli, she also has the responsibility to make Amethi win, will come and camp
राहुल के प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी ने रायबरेली तो केएल शर्मा ने अमेठी से नामांकन भर दिया है। शुक्रवार को प्रियंका गांधी अमेठी के रोड शो में मौजूद रहीं फिर बाद वह भाई राहुल के नामांकन के समय रायबरेली भी आईं। संदेश साफ हो गया कि भले ही गांधी परिवार अमेठी से प्रत्यक्ष तौर पर लड़ाई न लड़ रहा हो लेकिन गांधी परिवार के लिए प्रतिष्ठा की सीट रायबरेली के साथ अमेठी की भी बन गई है। अमेठी में केएल शर्मा की हार सीधे तौर पर गांधी परिवार के प्रभाव की हार है। 

विज्ञापन


अमेठी हो या रायबरेली, दोनों सीटों पर अब तस्वीर साफ हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस के राजनीतिक कदम को लेकर है। दरअसल, राहुल गांधी अमेठी छोड़कर रायबरेली चले गए, जबकि अमेठी में गांधी परिवार के करीबी व सोनिया के चाणक्य माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा मैदान में है। यह बात अलग है कि अमेठी के रण में अब सीधे तौर पर गांधी परिवार का कोई सदस्य नहीं है लेकिन, अपरोक्ष रूप से यहां पर कांग्रेस की पूरी सियासी गणित प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में ही है। रायबरेली में भाई राहुल गांधी के चुनावी प्रचार की कमान संभालने के साथ ही वह अमेठी में किशोरी लाल शर्मा के लिए चुनावी फिजां तैयार करेंगी। इस बात का संकेत खुद प्रियंका ने छह तारीख को रायबरेली में आकर चुनाव तक रहने का संकेत देकर जाहिर कर दिया है।
विज्ञापन


दोनों सीटों से है रिश्ता
अमेठी हो या रायबरेली, दोनों गांधी परिवार की परंपरागत सीटें मानी जाती है। गांधी परिवार से एक लंबा रिश्ता रहा है। कांग्रेस ने रायबरेली में सोनिया गांधी के बाद अब उनके बेटे राहुल गांधी को सियासी रण में उतारा है लेकिन, अमेठी से गांधी परिवार ने अपने को दूर कर लिया है। यह बात अलग है कि गांधी परिवार के करीबी व सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा मैदान में है लेकिन, परोक्ष रूप से गांधी परिवार के सदस्य के न होने को लेकर कांग्रेसी समीकरण बैठाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस नेता अनुज तिवारी कहते हैं कि किशोरी लाल शर्मा को गांधी परिवार से ही जोड़कर देखा जाना चाहिए। 40 सालों से वह गांधी परिवार के साथ है। हर दुख में साथ रहे, हर सुख के साक्षी रहे। रही बात, चुनावी प्रबंधन की तो हर तरह से रणनीति तैयार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 मई से सक्रिय हो जाएंगी प्रियंका 
अमेठी में कांग्रेस की पूरी रणनीति रायबरेली में छह तारीख को पहुंच रही प्रियंका गांधी वाड्रा संभालेगी। इसके लिए रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में दोनों संसदीय सीटों के लिए अलग-अलग वॉर रूम बनाया गया है। यहां पर हर बूथ का विवरण अपडेट किया जा रहा है। गांव-गांव महिलाओं की टोली को एकजुट किया जा रहा है। युवाओं को अलग से फोकस किया जा रहा है। वाट्सएप ग्रुप से सक्रियता परखी जा रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अनिल सिंह कहते हैं कि पार्टी रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। हरेक बूथ पर दस कार्यकर्ताओं की टीम को लगाया गया है।

पुराने कांग्रेसियों को किया जा रहा एकजुट

प्रियंका गांधी की टीम वर्ष 2004, 2009, 2014 व 2019 में कांग्रेस के साथ रहे नेताओं से संपर्क करने में लगी हुई है। उस वक्त जिन्होंने कांग्रेस के लिए काम किया था, रणनीति बनाई थी, गांव-गांव गए थे, वे इस समय कहां है। टीम पुराने कांग्रेसियों को एक्टिव करने में लगी हुई है। लोकसभा के मीडिया समन्वयक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी कहते हैं कि बीते चुनावों में हम कहां मजबूत थे, कहां पर कमजोर, इन सभी का अध्ययन किया जा रहा है। बूथवार रिपोर्ट बनाई जा रही है।

किशोरी इस बार खुद के लिए तैयार कर रहे रणनीति
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ काम करने के साथ ही 1991 व 1996 में कैप्टन सतीश शर्मा, 1999 में सोनिया गांधी, 2004 से 2019 तक राहुल गांधी के चुनाव की रणनीति तैयार करने वाले किशोरी लाल शर्मा इस बार खुद अपने लिए चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। पुराने अनुभवों के आधार पर वह रणनीति का मंथन करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed