फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanaka gandhi and rahul gandhi road show in lucknow..

लोकसभा चुनाव में पूरे दम से लड़ेंगे, विधानसभा चुनाव में बनाएंगे सरकार: राहुल गांधी

Mon, 11 Feb 2019 07:04 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 11 Feb 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
priyanaka gandhi and rahul gandhi road show in lucknow..
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

लखनऊ में करीब पांच घंटे तक चले रोड शो के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहर की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि मैंने प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया को यूपी की जिम्मेदारी दी है। दोनों ही लोगों को मिलकर अच्छा काम करना होगा। इस काम में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मदद करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस कमजोर नहीं रह सकती। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं अखिलेश यादव व मायावती का आदर करता हूं लेकिन ये भी कह देता हूं कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार बनाएगी। हम प्रदेश को बदलना चाहते हैं और ये होकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रियंका का भाषण सुनने की राह देख रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराशा हुई। प्रियंका बिना बोले ही चली गईं।

इसके पहले, रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त समर्थन मिला। नेता व कार्यकर्ता सभी जोश में नजर आए। प्रियंका गांधी ने भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और उनके स्वागत का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

पांच घंटे में पूरा हुआ रोड शो

लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक का रोड शो करीब पांच घंटे में पूरा हुआ। रोड शो के दौरान बस पर प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, अन्नू टंडन, राजीव शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ये हैं प्रियंका गांधी का पूरा कार्यक्रम
प्रियंका गांधी 12 फरवरी को मोहनलालगंज और उन्नाव के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं, दोपहर बाद वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

13 व 14 फरवरी को ये है कार्यक्रम

13 फरवरी को प्रियंका बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोंडा और बस्ती के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

14 फरवरी को प्रियंका गांधी सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मिर्जापुर, भदोही, अंबेडकरनगर, बलिया और मिश्रिख के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed