फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priya murder police crime

लखनऊ: एक महीना बीता, पुलिस के हाथ सिर्फ नाकामी, अब पिता का मोबाइल कब्जे में लिया

Tue, 21 Feb 2023 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
priya murder police crime
प्रिया की मौत का मामला उलझा।
एसआर स्कूल की छात्रा प्रिया राठौर की मौत हुए एक महीना बीत गया है। अब तक पुलिस को सिर्फ नाकामी मिली है। प्रिया की मौत हत्या है या आत्महत्या, अब तक पुलिस इस गुत्थी को नहीं सुलझा सकी है।
विज्ञापन


अब सोमवार को पुलिस ने प्रिया के पिता का मोबाइल कब्जे में लिया है। जिससे सुराग लगाने का प्रयास करेगी। प्रिया के परिजन भी शहर आए हैं। वह मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन


जालौन निवासी जसराम राठौर की 13 वर्षीय बेटी प्रिया आठवीं की छात्रा थी। 20 जनवरी की रात संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। दो फरवरी को फॉरेंसिक एक्सपर्ट से क्राइम सीन भी दोहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम ने जो रिपोर्ट दी पुलिस ने विवेचना में उसको भी शामिल कर चुकी है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सकी। प्रिया के पिता व अन्य परिजन लगातार अफसरों के पास चक्कर लगा रहे हैं।

दावा कर रहे हैं कि प्रिया की हत्या की गई है। हत्यारे हॉस्टल में हैं। सख्ती से पूछताछ हो और पुलिस गंभीरता से जांच करे तो राजफाश हो जाएगा।

आखिर मोबाइल से क्या जुटाना चाहती है पुलिस
पुलिस ने जसराम को मोबाइल देने के लिए बुलाया था। सोमवार को वह बीकेटी थाने पहुंचे। पुलिस ने उनका मोबाइल कब्जे में ले लिया। जसराम ने बताया कि उनको ये जानकारी नहीं थी कि मोबाइल जमा हो जाएगा। आखिर पुलिस मोबाइल से क्या जानकारी लेना चाहती है, इस बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया। चूंकि प्रिया पिता के मोबाइल से सोशल मीडिया आदि इस्तेमाल करती थी। इसलिए पुलिस को उम्मीद है शायद कुछ साक्ष्य या सुराग लग सके। मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराने के साथ डिलीट डाटा रिकवर भी रिकवर कराया जाएगा।


20 से अधिक लोगों से पूछताछ, नतीजा सिफर
पुलिस अब तक बीस से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें स्कूल व हॉस्टल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। कई के बयानों में विरोधाभास था। हालांकि नतीजा सिफर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed