फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   private school's association asked for online exam

ऑनलाइन पढ़ाई-परीक्षा से छात्रों में घट रही स्किल, निजी स्कूल संगठन ने कहा-ऑफलाइन हो परीक्षा

Sat, 16 Jan 2021 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
private school's association asked for online exam
लखनऊ। निजी स्कूल कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों की परीक्षाएं ऑफलाइन कराएंगे। ऑनलाइन टेस्ट व परीक्षा से छात्रों की बौद्धिक क्षमता व कुशलता घटती जा रही है। निजी स्कूलों के संगठन अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने यह प्रस्ताव रखते हुए सरकार से मांग की है। वहीं, स्कूलों ने अभिभावकों से बकाया फीस की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि फीस बकाया रहने पर छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस स्कूल में आयोजित संगठन की प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की कक्षाएं 5 घंटे संचालित करने की अनुमति मिल गई है। सरकार से मांग है कि सोमवार से कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों की पढ़ाई भी स्कूलों में शुरू कर दी जाए। इसके साथ ही स्कूलों ने सभी छात्रों की परीक्षाएं ऑफलाइन कराने का निर्णय लिया है इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बाजार, मॉल व भ्रमण स्थलों पर लोगों की भीड़ पहले जैसे होने लगी है। परिस्थितियां काफी हद तक सुधर चुकी हैं। वहीं, ऑनलाइन पढ़ाई में छात्रों का स्किल्स घटता जा रहा है। मॉनिटरिंग भी सही से नहीं हो पा रही है। ऑफलाइन परीक्षाएं नहीं होंगी तो छात्रों के लिखने-पढ़ने की आदत छूट जाएगी। संगठन से जुड़े निजी स्कूलों के प्रबंधन ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के पढ़ाई अब काफी हद तक ऑफलाइन मोड में आने लगी है। पांच घंटे की परीक्षा होने के बाद लाइव कक्षाएं काफी कम हो गईं हैं। ऑनलाइन गतिविधियां काफी हद तक घट गई है। छात्र अब रोजाना स्कूल आने लगे हैं। ऑफलाइन कक्षाओं पर ज्यादा फोकस है।
विज्ञापन

परीक्षा में बैठने के लिए फीस जमा करनी होगी
संगठन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि अभी भी काफी संख्या में अभिभावकों की फीस नहीं आई है। करीब 30 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों की फीस बाकी है। उन्होंने अभिभावकों से बकाया फीस जमा करने की मांग की है। बकाया फीस जमा करने पर परिस्थिति अनुसार छूट भी दी जाएगी। स्कूलों ने साफ किया है कि फीस जमा न करने पर छात्र को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed