फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   private hospital closed by lucknow administration

निजी अस्पताल बंद कराया, भर्ती मरीज ट्रॉमा में शिफ्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
private hospital closed by lucknow administration
लखनऊ। नर्स के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जिला प्रशासन ने अयोध्या रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल बंद करा दिया। अस्पताल पर सूचनाएं छिपाने का भी आरोप है। इस संबंध में उसे नोटिस भी जारी किया गया है। इसके साथ ही यहां भर्ती मरीजों को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। एंबुलेंस के ईएमटी प्रमोद कुमार और पायलट दिनेश कुमार ने चार मरीजों को ट्रॉमा पहुंचाया। चंदन हॉस्पिटल में 24 अप्रैल को दो मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। इन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां एक की मौत हो गई थी। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों की भी जांच कराई गई, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। शनिवार को यहां की एक नर्स के पॉजिटिव आने के बाद डीएम ने अस्पताल बंद करने का निर्देश दिया। एडीएम टीजी विश्व भूषण मिश्र ने कहा कि चंदन हॉस्पिटल को अगले आदेशोें तक बंद कर दिया गया है। उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक राज गोपाल रेड्डी ने कहा कि अस्पताल की ओर से कोई सूचना नहीं छिपाई गई है। नर्स के संबंध में पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। वह एसडीयू में कार्यरत थी। 24 अप्रैल से ड्यूटी पर नहीं थी। 30 अप्रैल को उसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed