फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   private bus facility may start

पड़ोसी राज्यों का सफर और होगा आसान

Sat, 28 Dec 2013 08:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2013 08:51 AM IST
विज्ञापन
private bus facility may start

जल्द ही पड़ोसी राज्यों के कई शहरों का सफर अच्छी बस सुविधा

विज्ञापन
मिलने से आसान हो जाएगा।

सरकार के 460 नेशनल व स्टेट हाईवे पर निजी सवारी वाहनों को परमिट देने से मना करने के बाद अब कई पड़ोसी राज्य यूपी से समझौता करने को राजी हो गए हैं।

परिवहन विभाग इन राज्यों के बसों के मार्गों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। समझौता होने के बाद दोनों एक-दूसरे के यहां चिह्नित रूटों पर बस सेवाएं संचालित कर सकेंगे।


उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा से विभिन्न मार्गों पर बसों के संचालन को लेकर बातचीत चल रही है। परिवहन विभाग के मार्ग फाइनल करने के बाद जल्द ही समझौते पत्र पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

इन राज्यों से यह समझौते काफी समय पहले हो जाते, लेकिन उसमें एक पेंच फंस गया था। दरअसल, मायावती सरकार के समय 460 नेशनल व स्टेट हाईवे को परिवहन निगम के साथ ही निजी सवारी वाहनों को भी परमिट देने का निर्णय किया गया था।

यूपी सरकार के इस निर्णय को दूसरे राज्यों ने मानने से इन्कार कर दिया था। लिहाजा प्रदेश से दूसरे राज्यों ने समझौता नहीं किया।

अब अखिलेश यादव की सरकार ने मायावती सरकार के उस फैसले को पलटते हुए 460 नेशनल व स्टेट हाईवे पर निजी सवारी वाहनों को परमिट देने से मना कर दिया है।

यानी अब परिवहन निगम की बसें ही इन चिह्नित मार्गों पर चल सकेंगी। यूपी सरकार ने इस फैसले की जानकारी दूसरे राज्यों को भी दे दी है। ऐसे में अब पड़ोसी राज्य यूपी से समझौता करने को राजी हो गए हैं।


प्रदेश के लोगों को मिलेगी काफी सहूलियत

समझौता के बाद प्रदेशवासियों को इन राज्यों में आने-जाने की सुविधा मिल जाएगी। बिहार के साथ समझौते को काफी अहम माना जा रहा है।

यूपी व बिहार के काफी लोगों का एक-दूसरे के शहरों में आना-जाना होता है। दिल्ली, पंजाब व हरियाणा के साथ समझौते होने से इनके कई शहरों से प्रदेश को जोड़ा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed