फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private builder making house on land of lda

एलडीए भूला 70 एकड़ जमीन, निजी बिल्डर्स ने बेच दिए भूखंड

Thu, 12 Nov 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Private builder making house on land of lda
एलडीए भूला 70 एकड़ जमीन, निजी बिल्डर्स ने बेच दिए भूखंड
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 में एलडीए अपनी बेशकीमती 70 एकड़ जमीन ही भूल गया। मौका देखकर निजी बिल्डर्स ने भूखंड भी काट दिए।
भूखंड बेचने के साथ कॉम्प्लेक्स और मकान भी बनाकर बेचे जा रहे हैं। अब कई वर्षों के बाद एलडीए ने यहां अपनी जमीनों की पैमाइश शुरू की है।
एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश के आदेश पर एलडीए ने बुधवार को जमीनों की पैमाइश शुरू की। वीसी ने एसडीएम सदर व मोहनलालगंज को भी एलडीए के तहसीलदार के साथ जांच में लगाया है।
नदी किनारे की जमीन को खासतौर पर चिह्नित किया जा रहा है, जिससे निजी बिल्डर्स के कब्जे से जमीनें खाली कराई जा सकें।
दीपावली के बाद यहां एलडीए अभियान चलाकर अपनी जमीनों को खाली कराएगा। पुलिस भवन के आसपास सबसे अधिक जमीनें एलडीए की बताई जा रही हैं।
नजूल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जमीनें 70 एकड़ से अधिक भी हो सकती हैं। सही आंकड़ा पैमाइश के बाद ही सामने आएगा।
जमीनों के चिन्हांकन की दिक्कत दो गांवों के गाटा और नदी के बहाव में बदलाव के चलते आई है। ये जमीनें मलेशेमऊ और सरसवां के बीच हैं।
नदी का बहाव शिफ्ट होने के चलते कुछ जमीन हमारी सरसवां से मलेशेमऊ में चली गई। इसे भी देखकर चिह्नित कर कब्जा लिया जाएगा। यह सभी जमीनें अर्जित हैं। अधिकांश का मुआवजा भी एलडीए दे चुका है।
विज्ञापन

400 करोड़ रुपये से अधिक कीमत
एलडीए की सेक्टर-7 में अधिकांश जमीनें संस्थागत या व्यावसायिक हैं। यहां जमीनों की कीमतें आज के समय में बहुत अधिक हैं। इस जमीन की कीमत करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक मानी जा रही है। अब देखना यह होगा कि एलडीए इन जमीनों को खाली करा पाता है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed