फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private agencies will now conduct tests for permanent DL

Lucknow News: स्थायी डीएल के लिए अब निजी एजेंसी लेगी टेस्ट

Sun, 14 Dec 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Private agencies will now conduct tests for permanent DL
लखनऊ। वाहनों के फिटनेस टेस्ट के बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्टिंग की व्यवस्था भी पहली जनवरी से निजी हाथों में चली जाएगी। आवेदकों को टेस्ट देने के लिए ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के बजाय बंथरा में तैयार प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर जाना पड़ेगा। यहां टेस्टिंग का काम निजी एजेंसी करेगी। इसकी रिपोर्ट पर आरटीओ की मंजूरी के बाद लाइसेंस जारी होगा।
विज्ञापन


आरटीओ के प्रमुख कार्यों में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और डीएल जारी करना है। परिवहन विभाग धीरे-धीरे इन सेवाओं को निजी हाथों में सौंप रहा है। करीब एक महीने पहले ट्रांसपोर्टनगर का फिटनेस सेंटर बंद कर बीकेटी में ऑटोमेटिक टेस्टिंग सिस्टम (एटीएस) खोल दिया गया। अब स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट का काम भी प्राइवेट एजेंसी को सौंपा जा रहा है। हालांकि, इसके शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन


लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन ऑनलाइन होता है। आवेदकों को आरटीओ नहीं जाना पड़ता है। लाइसेंस जारी होने के छह महीने बाद स्थायी डीएल के लिए टेस्ट ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ में लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभागीय निरीक्षक पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनवाते हैं। नई व्यवस्था में स्थायी डीएल के लिए टेस्ट बंथरा के प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर में ही होंगे। प्राइवेट संचालक भी इसका वीडियो बनाएंगे।


...इसलिए बदलनी पड़ रही व्यवस्था

सूत्र बताते हैं कि शिकायतें मिलती रहती हैं कि आरटीओ में बगैर टेस्ट लिए ही कई लोगों के डीएल बना दिए गए। राजधानी में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए भी यह जरूरी है कि योग्य आवेदक को ही डीएल जारी हो। टेस्ट लेने वाली निजी एजेंसी के लिए भी वीडियोग्राफी करना अनिवार्य होगा। इनके कर्मचारी आवदेकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करेंगे। नई व्यवस्था से डीएल की टेस्टिंग में आरटीओ की दखलंदाजी काफी हद तक कम होगी।



भाग-दौड़ बढ़ने से परेशान होंगे आवेदक

स्थायी डीएल के लिए बायोमेट्रिक जांच, हस्ताक्षर, फोटो आदि के काम करवाने के लिए आवेदकों को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ ही आना पड़ेगा, जबकि टेस्टिंग बंथरा के सेंटर में होगी। ऐसे में उनकी भाग-दौड़ बढ़ जाएगी। सूत्र बताते हैं कि आने वाले समय में आरटीओ में होने वाले सभी काम बंथरा स्थित ट्रेनिंग सेंटर में ही होंगे। परिवहन विभाग के अफसर भी यहीं बैठेंगे।




टेस्ट से पहले दिया जाएगा प्रशिक्षण

नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में टेस्ट से पहले आवेदकों को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें यातायात नियमों से संबंधित वीडियो भी दिखाए जाएंगे, ताकि टेस्ट के दौरान उन्हें आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed