फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prisons Department transferred 29 jailers

यूपी में तबादलों का दौर: कारागार विभाग ने 29 जेलरों को इधर से उधर किया, जानिए किसे-कहां भेजा गया

Thu, 30 Jun 2022 11:13 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

कारागार विभाग ने 29 जेलरों के तबादले कर दिए हैं। संजय कुमार राय को सुल्तानपुर से पीलीभीत, अनिल कुमार पांडेय को सिद्धार्थनगर से कानपुर नगर और जितेंद्र कुमार यादव को नैनी से अयोध्या स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
Prisons Department transferred 29 jailers
अयोध्या जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

परिवहन विभाग में 40 अधिकारियों के तबादले के बाद अब कारागार विभाग में बृहस्पतिवार को 29 जेलरों को इधर से उधर किया गया है। जेल विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार संजय कुमार राय को सुल्तानपुर से पीलीभीत, अनिल कुमार पांडेय को सिद्धार्थनगर से कानपुर नगर, किशोर कुमार दीक्षित देवरिया से लखनऊ, प्रदीप कुमार कश्यप केंद्रीय कारागार आगरा से जिला कारागार गोरखपुर, राजेश कुमार को कानपुर देहात से सुल्तानपुर, कुंवर रणंजय सिंह को सीतापुर से बदायूं, आलोक कुमार चित्रकूट से केंद्रीय कारागार नैनी, जितेंद्र कुमार यादव को नैनी से अयोध्या स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


वहीं कस्तूरी लाल गुप्ता को बाराबंकी से झांसी, सुशील कुमार वर्मा को लखनऊ से इटावा, विकास कटियार को मेर से आजमगढ़, विजय कुमार पांडेय को आगरा से कानपुर देहात, कमलेंद्र प्रताप सिंह जौनपुर से बरेली, अरुण कुमार को बदायूं से गोरखपुर और करुणेंद्र कुमार यादव को बागपत से फतेहगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह एक जेल में समय पूरा होने पर 12 अन्य जेलरों के भी तबादले किए गए हैं। शिवप्रताप मिश्र को केंद्रीय कारागार आगरा से जिला कारागार गोंडा, राजेंद्र प्रताप चौधरी को प्रतापगढ़ से सहारनपुर, आदित्य कुमार को बदायूं से महाराजगंज, राजेंद्र सिंह को मेरठ से लखनऊ, राजेश कुमार पांडेय प्रथम को सहारनपुर से प्रतापगढ़, कुश कुमार सिंह को कानपुर देहात से रामपुर, सुनीत कुमार को उरई से केंद्रीय कारागार वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रेम सागर शुक्ला को गोरखपुर से उरई, अरविंद कुमार श्रीवास्तव को महाराजगंज से सीतापुर, अपूर्वव्रत पाठक को सुल्तानपुर से बरेली, दीपांकर भारती को गोंडा से आगरा, राम कुबेर सिंह को इटावा से नारी बंदी निकेतन लखनऊ, राकेश वर्मा द्वितीय को बरेली से मेरठ स्थानांतरित किया गया है। वहीं जिला कारागार रामपुर में तैनात राकेश कुमार वर्मा प्रथम जिला कारागार वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed