{"_id":"64f70796f8e5a8b8400d74e1","slug":"prisoners-of-mathura-jail-prepared-the-clothes-of-banke-bihari-ji-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मथुरा जिला जेल में कैदियों द्वारा बनाई पोशाक को जन्माष्टमी पर बांके बिहारी को पहनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मथुरा जिला जेल में कैदियों द्वारा बनाई पोशाक को जन्माष्टमी पर बांके बिहारी को पहनाया जाएगा
Tue, 05 Sep 2023 06:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Sep 2023 06:49 PM IST
सार
मथुरा जिला जेल के कैदियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहनने के लिए श्री बांके बिहारी जी की पोशाक बनाई है। ये पोशाक आठ लोगों ने एक सप्ताह में तैयार की है।
विज्ञापन
श्रीबांके बिहारी लाल के लिए तैयारी की गई पोशाक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिनके जन्म पर जेल के ताले टूट गए और उनके माता पिता की बेड़ियां स्वत: ही खुल गईं, ऐसे भगवान बांके बिहारी इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर कैदियों द्वारा बनाई गई पोशाक धारण करेंगे। मथुरा जिला जेल में आठ कैदियों द्वारा बनाई गई पोशाक इस वर्ष के जन्माष्टमी अवसर पर बाँके बिहारी जी को पहनाई जाएगगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: सपा ने सीओ पर मुस्लिम मतदाताओं की आईडी छीनने का लगाया आरोप, डीजी बोले- सबकुछ सामान्य
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मांग, मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि पहले से ही मथुरा की जेल में भगवान कृष्ण की पोशाक कैदी बनाते रहे हैं। इस बार कैदियों ने अधीक्षक से इच्छा जाहिर की कि यदि मुख्य पुजारी महोदय अनुमति दें तो जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी जी को पहनाई जाने वाली पोशाक बनाएं। मुख्य पुजारी से जेल अधीक्षक ने वार्ता की।
उन्होंने अनुमति दी और कैदियों ने मिलकर बांके बिहारी के लिए पोशाक तैयार की। आठ बंदियों ने यह पोशाक तैयार की है और इसे बनाने में एक सप्ताह का समय लगा है। मंत्री ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे वह स्वयं बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे और जेल अधीक्षक मथुरा की उपस्थिति में मुख्य पुजारी जी को बंदियों द्वारा बनाए गए वस्त्र सौंपेंगे। मुख्य पुजारी के माध्यम से बांके बिहारी बंदियों द्वारा बनाई गए पोशाक को धारण करेंगे।