{"_id":"6a0a2d267d8ac38d9c0110c1","slug":"prisoner-dies-during-treatment-police-accused-of-beating-lucknow-news-c-13-lko1070-1742040-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंदी की इलाज के दौरान मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंदी की इलाज के दौरान मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप
Mon, 18 May 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
अनुज की मौत के बाद बिलखते परिजन।
लखनऊ। जिला कारागार में निरुद्ध प्रॉपर्टी डीलर अनुज कुमार (36) की शनिवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बिजनौर पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के अनुसार, बिजनौर के बलसिंहखेड़ा निवासी अनुज को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। रविवार दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने जी मिचलाने व उल्टी की शिकायत की। जेल अस्पताल में भर्ती होने पर उसे खून की उल्टी हुई। अनुज ने डॉक्टर को बताया कि उसके लीवर में स्टंट था और वह 10 वर्षों से शराब का आदी था।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि हालत में सुधार न होने पर उसे बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसे फिर खून की उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई। अनुज के परिवार में पत्नी महक यादव और दो बेटे अंश (12) व वंश (7) हैं।
विज्ञापन
माती चौकी इंचार्ज पर पिटाई का आरोप
अनुज की पत्नी महक यादव ने बिजनौर की माती चौकी इंचार्ज अभिराम शुक्ला पर पिटाई का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोपी दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज कर मुआवजा दिलाने की मांग की। वे कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इन्कार कर प्रदर्शन पर अड़े रहे। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि अनुज का सरोजनीनगर सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल में दाखिल किया गया था।