फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prisioner ran away from kgmu

हत्या का आरोपी बंदी केजीएमयू से फरार

Fri, 28 Jan 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
prisioner ran away from kgmu
लखनऊ। जिला जेल में 18 जनवरी को अपना गला रेतने के बाद केजीएमयू के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया बंदी बुधवार सुबह निगरानी ड्यूटी में लगे दो सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी बंदी के साथ ही निगरानी ड्यूटी में लगे दोनों सिपाहियों के खिलाफ लापरवाही बरतने की धाराओं में चौक कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाईं गईं हैं।
विज्ञापन

चौक इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि विभूतिखंड पुलिस ने 18 जनवरी 2018 को हत्या के मामले में राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले सत्यवीर को गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा था। उसके खिलाफ गोंडा के थानों में भी कई केस दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिला जेल में गत 18 जनवरी की देर रात सत्यवीर ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया था। जेल प्रशासन ने सत्यवीर को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से 19 जनवरी को उसे केजीएमयू रेफर किया गया। वहां सर्जरी विभाग में सत्यवीर का इलाज चल रहा था। उसकी निगरानी के लिए आशियाना थाने के सिपाही योगेश व महानगर कोतवाली के सिपाही रवि को तैनात किया गया था। बुधवार सुबह 6:30 बजे रवि लघुशंका जाने की बात कहकर बेड से उठकर शौचालय की तरफ जाकर फरार हो गया। चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में सत्यवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाईं गईं हैं। जल्द ही सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कई घंटे तक सूचना छिपाए रहे सिपाही
लखनऊ। केजीएमयू में बंदी सत्यवीर की निगरानी में तैनात दोनों सिपाही उसके फरार होने के बाद खुद ही घंटों तलाशते रहे। सिपाहियों ने तत्काल उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना नहीं दी। कई घंटे बाद भी बंदी के न मिलने पर दोनों सिपाहियों ने उच्चाधिकारियों व चौक पुलिस को सूचना दी। दोनों सिपाहियों के खिलाफ चौक कोतवाली में लापरवाही बरतने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसी के मैनेजर की हत्या में गया था जेल
गैस एजेन्सी मैनेजर श्याम सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दस लाख की लूट के मामले में सतवीर को तीन साल पहले 11 नवंबर 2018 को विभूतिखंड थाने से जेल भेजा गया था। विभूतिखंड थाने के अलावा गोंडा जनपद के शहर कोतवाली में हत्या व लूट समेत कई अन्य थानों में भी सत्यवीर के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed