फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   principal do molestation with school girls

स्कूल में प्रिंसिपल ने की छात्राओं के साथ घिनौनी हरकत

Fri, 10 Jul 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 10 Jul 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
principal do molestation with school girls

हसनगंज के खदरा चुंगी स्थित इरम किड्स एकेडमी में नर्सरी की दो मासूम छात्राओं ने बृहस्पतिवार सुबह प्रिंसिपल आलम पर छेड़छाड़ का आरोप लगा सनसनी मचा दी। छात्राओं का कहना था कि प्रिंसिपल ने उन्हें कमरे में बुला कपड़े उतरवाने की कोशिश की।

विज्ञापन


घबराई छात्राएं रोने-चीखने लगीं तो प्रिंसिपल ने उन्हेंधमकाया। किसी तरह मौका पाकर छात्राएं स्कूल से भागकर घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। परिवारीजन इलाकाई लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने परिवारीजनों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया जबकि आरोपी प्रिंसिपल मौके से भाग निकला। उसके खिलाफ हसनगंज कोतवाली में छेड़छाड़ और पाेक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल से भागकर घर पहुंची छात्राएं

principal do molestation with school girls

पीड़ित छात्राएं एक ही घर की हैं और उनके पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। दो दिन पहले ही दोनों ने स्कूल में एडमिशन लिया था। छात्राओं ने बताया कि स्‍कूल में करीब नौ बजे प्रिंसिपल आलम ने दोनों बच्चियों को अपने कमरे में बुलाया और उनके कपड़े उतरवाने की कोशिश की।

चीखते हुए दोनों बच्चियां स्कूल से भागकर घर पहुंची।बच्चियों ने पूरा घटनाक्रम बताया तो परिवारीजन गुस्से से आगबबूला हो गए। आसपास के लोगों को एकत्र कर परिवारीजन स्कूल पहुंचे लेकिन उन्हें प्रिंसिपल से मिलने नहीं दिया गया।

किसी ने मॉडर्न पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर दिया।हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्कूल प्रशासन ने परिवारीजनों व अन्य लोगों को धक्के मारकर भगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर परिवारीजन फिर स्कूल पहुंचे तो पता चला प्रिंसिपल भाग निकला था। छात्राओं के परिवारीजनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

घिनौना काम करने की मिलेगी सजा

principal do molestation with school girls

इरम एजूकेशन सोसायटी के निदेशक फैजी युनूस ने कहते हैं कि बच्चियों से छेड़छाड़ की घटना निंदनीय है। इरम किड्स एकेडमी का सोसायटी से कोई लेना-देना नहीं है। इरम सोसायटी के सभी संस्थान में सीसीटीवी कैमरे लगें हैं। ऐसा घिनौना काम करने वाले को सजा जरूर मिलनी चाहिए।

प्रिसिंपल के भाई असलम जावेद ने भाई को छेड़छाड़ में फंसाने का आरोप लगाया गया है। असलम ने कहा कि महफूज और उनके भाई के बीच प्रापर्टी का विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

महफूज छेड़छाड़ का आरोप लगानी वाली छात्राओं के परिवार का करीबी है। उसने ही साजिश रचकर सोमवार को बच्चियों का एडमिशन कराया और छेड़छाड़ के आरोप में फंसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed