{"_id":"6898fb16c4b11a165a0c0401","slug":"principal-assistant-accused-of-trying-to-embezzle-rs-1485-lakh-lucknow-news-c-13-knp1050-1332109-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रधान सहायक पर 14.85 लाख हड़पने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रधान सहायक पर 14.85 लाख हड़पने के प्रयास का आरोप
Mon, 11 Aug 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। स्थानीय निकाय निदेशालय गोसाईगंज की वित्त एवं लेखाधिकारी अनामिका सिंह ने प्रधान सहायक राजेश श्रीवास्तव पर पेंशन के 14.85 लाख रुपये हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में कैसरबाग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अनामिका के मुताबिक सात सितंबर 2019 में उनके पास एसबीआई बैंक शाखा हुसैनगंज से कॉल आई थी। बैंक कर्मियों ने उन्हें बताया कि 23 अगस्त 2019 को उनके पास एक पत्र आया था। पत्र में बनारसी टोला निवासी गुरु चरन कश्यप की पेंशन के 14.85 लाख रुपये पास होने का आदेश था। पत्र में वित्त एवं लेखाधिकारी के हस्ताक्षर भी थे, जो बैंक रिकॉर्ड से भिन्न थे। उन्होंने बैंक कर्मियों से पत्र को व्हाट्सएप पर भेजने की बात कही। अनामिका ने बताया कि पत्र में अंकित हस्ताक्षर उनके नहीं होने पर उन्होंने बैंक कर्मियों को पेंशन पास करने से मना कर दिया था। नौ सितंबर को बैंक कर्मियों ने उन्हें फिर कॉल किया। कर्मियों ने वित्त एवं लेखाधिकारी को बताया कि प्रधान सहायक कई बार बैंक भी आए हैं और कॉल भी करके पेंशन पास करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में अनामिका ने आरोपी पर संदेह जताते हुए कैसरबाग थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक विवेचना दरोगा कपिल कुमार राना कर रहे हैं।