{"_id":"599521514f1c1b06488b4949","slug":"principal-and-teachers-fight-in-front-of-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के सामने आधे घंटे तक प्रधानाध्यापिका को धुनती रहीं शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के सामने आधे घंटे तक प्रधानाध्यापिका को धुनती रहीं शिक्षिकाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
Demo Image
- फोटो : Getty Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरिख क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डल्लूखेड़ा में बुधवार को कक्षा में देर से पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका के फोटो खींचने पर शिक्षिका और उसकी साथी शिक्षिकाओं ने हमला बोल दिया और प्रधानाध्यापिका की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि शिक्षिकाओं ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। शिक्षा के मंदिर में बच्चों के सामने आधे घंटे शिक्षिकाओं ने मर्यादा को ताक पर रख कर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
इससे शिक्षिकाओं की मर्यादा तो गिरी ही, साथ ही विद्यालय में पढ़ाई भी पूरी तरीके से चौपट हो गई। मामला तूल पकड़ने पर बीएसए ने चार शिक्षिकाओं का तबादला कर जांच बैठा दी है। प्रधानाध्यापिका ने डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय डल्लूखेड़ा में नौ शिक्षिकाएं तैनात हैं। बुधवार को एक बार फिर प्रधानाचार्या व सहायक अध्यापिका तथा उनके साथी शिक्षिकाओं के बीच कहासुनी हो गई।
मामला इतना बढ़ा की शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्या को जमकर पीट दिया। शिक्षा के मंदिर में बच्चों के सामने आधे घंटे चले बवाल में शिक्षिकाओं ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। इस दौरान पढ़ाई पूरी तरह बंद हो गई। बच्चे अपने शिक्षकों को लड़ते हुए देखते रहे। बामुश्किल लोगों ने विवाद को शांत किया।
अक्सर देर से आती हैं शिक्षिकाएं
पीड़ित प्रधानाचार्या का कहना है कि सहायक अध्यापिका अक्सर देर में स्कूल आती हैं और उपस्थिति पंजिका पर गलत समय डालकर हस्ताक्षर करती हैं। बुधवार को सहायक अध्यापिका बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालय के कमरे में लेट पहुंची।
प्रधानाध्यापिका द्वारा मौके की फोटो खींचने के दौरान अध्यापिका और उसकी अन्य साथी शिक्षिकाओं ने उसकी पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। लगभग आधे घंटे तक चले इस विवाद का तमाशा देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
नजारा देख कर बच्चों में दहशत फैल गई। प्रधानाध्यापिका नवाबगंज तहसील पहुंच कर डीएम से इसकी लिखित शिकायत की जिस पर डीएम ने बीएसए को कड़े निर्देश दिए हैं।
प्रधानाध्यापिका द्वारा मौके की फोटो खींचने के दौरान अध्यापिका और उसकी अन्य साथी शिक्षिकाओं ने उसकी पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। लगभग आधे घंटे तक चले इस विवाद का तमाशा देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
नजारा देख कर बच्चों में दहशत फैल गई। प्रधानाध्यापिका नवाबगंज तहसील पहुंच कर डीएम से इसकी लिखित शिकायत की जिस पर डीएम ने बीएसए को कड़े निर्देश दिए हैं।