फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prime Minister will come to Ayodhya: PM Modi will do a road show from airport to Ayodhya railway station

30 को प्रधानमंत्री आएंगे अयोध्या: एयरपोर्ट से अयोध्या रेलवे स्टेशन तक रोड शो करेंगे पीएम मोदी, होगी बड़ी जनसभा

Sat, 23 Dec 2023 01:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Dec 2023 01:10 PM IST
सार

कमिश्नर गौरव दयाल ने आईजी प्रवीण कुमार व एसएसपी राजकरन नैय्यर के साथ एयरपोर्ट व प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण किया। रैली में आने वाले लोगों के लिए वाहनों के पार्किंग स्थलों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Prime Minister will come to Ayodhya: PM Modi will do a road show from airport to Ayodhya railway station
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 श्रीराम एयरपोर्ट से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को रोड शो भी करेंगे। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन की शनिवार को होने वाली संयुक्त बैठक में इसकी तैयारी की रूपरेखा बनाई जाएगी। उधर, शुक्रवार की देर शाम भाजपा कार्यालय पर जिला संगठन की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की एयरपोर्ट के पास मैदान में होने वाली रैली की तैयारी का खाका खींचा गया। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि 256 शक्ति केंद्र से एक-एक बस में सवार होकर कार्यकर्ता और समर्थकों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी तरह महानगर के 60 केंद्रों से छोटे चार पहिया वाहनों से लोग पहुंचेंगे। जनपद से करीब एक लाख लोगों को रैली में लाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिलाध्यक्ष के अनुसार पीएम मोदी एयरपोर्ट से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक रोड शो भी कर सकते हैं। इस संबंध में शनिवार को कमिश्नर गौरव दयाल के साथ बैठक होगी। सभी जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रैली स्थल पर पार्किंग इंतजाम को परखा
कमिश्नर गौरव दयाल ने आईजी प्रवीण कुमार व एसएसपी राजकरन नैय्यर के साथ एयरपोर्ट व प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण किया। रैली में आने वाले लोगों के लिए वाहनों के पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। संबधित अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी मधुबन सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

आईएमए के 165 डॉक्टर करेंगे रामभक्तों की सेवा
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक आयोजन के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 165 डॉक्टर रामभक्तों की सेवा करेंगे। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की अपील पर आईएमए के डॉक्टरों ने सेवा करने की सहमति दी है। 15 से 30 जनवरी तक रोज चार-चार डॉक्टरों को ड्यूटी लगाई जा रही है। इस बड़े व भव्य आयोजन में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार प्रयास कर रहा है। इसी उद्देश्य से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बीते दिनों आईएमए अध्यक्ष/वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूषा पांडेय को पत्र लिखकर सहयोग की अपील की थी। आईएमए की बैठक में ट्रस्ट के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में सभी चिकित्सकों ने रामभक्तों की सेवा करने पर सहमति जताई है। इसके बाद डॉक्टरों को सूचीबद्ध करके 15 दिन तक ट्रस्ट के शिविरों में जाकर इलाज करने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मंजूषा पांडेय ने बताया कि संगठन से 184 डॉक्टर जुड़े हैं। 165 डॉक्टरों की सूची बना ली गई है। चार-चार डॉक्टरों की ट्रस्ट के शिविरों में ड्यूटी लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed