फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prime minister narendra modi in lucknow 29 july

देश के विकास में जितना योगदान किसान-मजदूरों का उतना ही उद्योगपतियों का: पीएम मोदी

Sun, 29 Jul 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jul 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi in lucknow 29 july
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

यूपी में नये औद्योगिक युग की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 हजार करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को बनाने में जिस तरह किसान व मजदूरों का योगदान है। उसी तरह उद्योगपतियों का भी योगदान है। उनके साथ खड़े होने में किसी भी तरह की शर्म नहीं होनी चाहिए। महात्मा गांधी का जीवन इतना पवित्र था। वो उद्योगपतियों से सहयोग लेते थे। उद्योगपतियों के साथ खड़े होने में उन्होंने कभी झिझक नहीं की क्योंकि उनकी नीयत साफ थी। पहले की सरकारों में बैठे लोग उद्योगपतियों से पर्दे के पीछे मिलते थे तो मिलते थे लेकिन जनता के सामने कभी नहीं। जबकि हम निवेश का माहौल बनाते हैं और उन्हें (उद्योगपतियों) निवेश के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

विज्ञापन


मोदी ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसलिए प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। इंवेस्टर्स समिट के सिर्फ पांच महीनों के बाद ही 60 हजार करोड़ के निवेश का शिलान्यास नेतृत्व की अद्भुत सफलता है। कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रदेश में इतना बड़ा निवेश ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी है। जबकि मैं कहूंगा कि ये रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि आईटी इंडस्ट्री भारत की ताकत है। आज मोबाइल बनाने में देश दूसरे नंबर पर है। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि यूपी इस मामले में देश की अगुवाई कर रहा है। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को याद करते हुए कहा कि अटल जी कहा करते थे कि सड़कें हाथों की लकीरों की तरह हैं। ये देश की प्रगति को तय करती हैं। आज प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। जो प्रदेश की प्रगति की रफ्तार को बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि मैंने यूपी की जनता से कहा था कि मैं उनके प्यार को सूत समेत लौटाऊंगा। आज का ये कार्यक्रम उसी की एक कड़ी है। मेरे लिए ये प्रगति की एक शुरुआत है अभी और दौड़ना बाकी है। वहीं, आलोचना करने वालों को भी मोदी ने नहीं बख्शा और कहा कि जो लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं वो ध्यान रखें कि ये वो काम हैं जो पिछले 70 साल मे नहीं हुए। मेरे हिस्से में सिर्फ चार साल हैं उनके हिस्से में 70 साल हैं। इसलिए जब भी मेरी आलोचना होगी उनके कामों का भी हिसाब लिया जाएगा। मोदी ने कहा कि आम जनजीवन को सरल बनाना ही राजनीति का उद्देश्य है। इसी काम में हम लगे हुए हैं। हमारी सरकार होलिस्टिक विजन इन्क्लूसिव एक्शन पर काम कर रही है।

ईज ऑफ डूईंग बिजनेस में शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ यूपी: सीएम योगी

prime minister narendra modi in lucknow 29 july
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ महीने में ही प्रदेश ने ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के मामले में देश के प्रमुख पांच राज्यों में स्थान बनाया है। हम इतने कम समय में ही 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश का शिलान्यास करने जा रहे हैं। योगी ने कहा कि सिर्फ इतना ही नहीं 50 हजार करोड़ निवेश की योजनाएं अभी पाइप लाइन में हैं उनका भी शिलान्यास कार्यक्रम जल्द ही आयोजित होगा।

इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह देश में दुनिया भर से निवेश लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। ठीक उसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद कम समय में यूपी को निवेश फ्रेंडली बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इंवेस्टर्स समिट के मात्र छह महीने के बाद ही प्रदेश में 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश का माहौल बनाना ये तो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। अभी तक कहा जाता था कि देश के विकास का एक्सप्रेस वे मुंबई और बैंगलौर से होकर गुजरता है लेकिन जिस तरह प्रदेश का माहौल बदल रहा है उससे जल्द ही कहा जाएगा कि देश के विकास का हाइवे यूपी से होकर गुजरता है।

उद्योगपतियों ने भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को सम्बोधित किया

prime minister narendra modi in lucknow 29 july
अडानी ग्रुप के फाउंडर एंड चेयरमैन गौतम अडानी - फोटो : amar ujala

अडानी ग्रुप के फाउंडर एंड चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि इन्वेस्टर समिट की बड़ी सफलता के बाद मुझे उत्तर प्रदेश में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बुलाया गया इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं। यह प्रोग्राम साफ करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए पूरे प्रयत्न कर रहे हैं। जिसका नतीजा है कि पांच महीने के अंदर ही 60 हजार करोड़ का निवेश प्रदेश में हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की गुड गवर्नेंस ने प्रदेश में उद्योगों के लिए एक माहौल दिया है। अडानी ग्रुप ने प्रदेश में 36 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू साइन किया था।

- इस मौके पर एसेल ग्रुप के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने कहा कि आज जो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो रही है। उससे हम करीब 25 हजार लोगों को रोजगार दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से योगी सरकार काम कर रही है। उससे हम जल्द ही प्रदेश में अपने बाकी के निवेश प्रोजेक्ट को भी पूरा कर सकेंगे।

यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदेश में 60 हजार करोड़ की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास होने जा रहा है। यह पहला मौका है जब यूपी में इतने बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में हमने प्रदेश में कार्यसंस्कृति में बदलाव किया है। अब अगर कोई भी निवेशक सीएम से मिलना चाहता है तो हम उसकी 24 घंटे में मुलाकात करवाते हैं। यही कारण हैं कि कार्यसंस्कृति बदलने से प्रदेश में बड़ी संख्या में निवेशक आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने किया स्वागत

prime minister narendra modi in lucknow 29 july
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। - फोटो : amar ujala

इसके पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित यूपी सरकार के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed