{"_id":"615b66688ebc3e628c15dbbb","slug":"prime-minister-modi-will-be-cheif-guest-of-amrit-mahotsav-in-lucknow-lucknow-news-lko59865516","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी से नहाई राजधानी, आज करेगी अमृत महोत्सव मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी से नहाई राजधानी, आज करेगी अमृत महोत्सव मेजबानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सोमवार शाम तक इसकी तैयारियां पूरी हो गईं। अमृत महोत्सव की मेजबानी करने जा रही राजधानी शाम को तिरंगा रोशनी से चमक उठी। प्रमुख इमारतों, सड़कों से लेकर महापुरुषों की प्रतिमाओं तक को रोशनी से जगमग किया गया। यह चमक पांच से सात अक्तूबर तक अमृत महोत्सव के आयोजन के दौरान बरकरार रहेगी। उधर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था भी चाक चौबंद हो गई। लामार्टिनियर ग्राउंड व अमौसी एयरपोर्ट से आईजीपी तक फ्लीट ने सुरक्षा का रिहर्सल किया। मंगलवार को आईजीपी में पीएम की मौजूदगी के समय एसपीजी के साथ ही अर्द्ध सैनिक बल व पुलिस चप्पे-चप्पे की निगरानी करेगी।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे अफसर
अमृत महोत्सव में मंगलवार को पीएम के आगमन को लेकर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, जेसीपी कानून-व्यवस्था पीयूष मोर्डिया व अन्य अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसीपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश होने पर यदि हैलीपैड के इस्तेमाल में दिक्कत आई तो प्रधानमंत्री का विशेष विमान अमौसी एयरपोर्ट पर ही लैंड करेगा। इसी के चलते अमौसी एयरपोर्ट से भी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक फ्लीट का रिहर्सल किया गया है।
जेसीपी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन पर आयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लामार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड व एयरपोर्ट पर एसपीजी के साथ अर्द्धसैनिक बल व पुलिस मुस्तैद रहेगी। ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात रहेंगे। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। अग्निशमन विभाग भी तैयार है। सीएफओ वीके सिंह ने बताया कि आईजीपी पर चार दमकल वाहन व फायरमैन की पूरी टीम रहेगी। हैलीपैड और एयरपोर्ट पर भी दमकल वाहनाें के साथ फायरमैन तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 1090 चौराहे पर भी दमकल के साथ अग्निशमन टीम तैनात की गई है।