{"_id":"60e14afb8ebc3ebe0746ffda","slug":"prime-minister-modi-inspects-the-progress-of-light-house-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: प्रधानमंत्री मोदी ने देखी लाइट हाउस योजना की प्रगति, वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: प्रधानमंत्री मोदी ने देखी लाइट हाउस योजना की प्रगति, वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली जानकारी
Sun, 04 Jul 2021 11:15 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:15 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ में शुरू हुई लाइट हाउस योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों के बीच डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की भी बात कही।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेघर लोगों को सस्ता आवास उपलब्ध कराने के लिए राजधानी लखनऊ में शुरू हुई लाइट हाउस योजना का निर्माण किस स्तर पर है, यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली। निर्माण स्थल अवध विहार योजना में ड्रोन के जरिए प्रधानमंत्री को निर्माण की प्रगति दिखाई गई।
लखनऊ के साथ ही उन्होंने चेन्नई, अगरतला, राजकोट, इंदौर व रांची के प्रोजेक्टों को भी ऑनलाइन देखा। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव नगर विकास रजनीश दुबे, निदेशक सूडा यशु रस्तोगी, विशेष सचिव नगर विकास इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी और परियोजना अधिकारी डूडा निधि बाजेपई प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
डूडा की परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना की प्रगति देखी। इसके बाद पीएम ने स्ट्रीट वेंडरों के बीच डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की बात कही। परियोजना अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 1040 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। एक साल में निर्माण पूरा किया जाना है।