फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prime Minister may inaugurate 23rd National Youth Festival in lucknow

प्रधानमंत्री कर सकते हैं 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन

Tue, 03 Dec 2019 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister may inaugurate 23rd National Youth Festival in lucknow
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
राजधानी में 12 से 16 जनवरी तक होने वाले 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के आने की संभावना के  मद्देनजर महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महोत्सव में युवकों को आंमत्रित करने के लिए सभी राज्यों को पत्र शीघ्र भेज दिया जाए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह निर्देश सोमवार को महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए हैं। उन्होंने एनसीसी, एनएसएस, युवक मंगल दल के अलावा अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले युवाओं को अलग से आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। मेरिट के आधार पर प्रतिभागियों की सूची डीएम के निर्देशन में तैयार कराने के साथ ही उनके ठहरने, खाने व आयोजन स्थल तक परिवहन की उत्तम व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कहा है कि महोत्सव में भाग लेने वाले युवकों को स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर आधारित पुस्तकें वितरित करने और प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप ओडीओपी के उत्पाद दिए जाएं। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के मौके पर 12 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री के आने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव का आयोजन केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल विभाग, उप्र युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी, मुख्य सचिव आरके तिवारी, प्रमुख सचिव युवा कल्याण डिम्पल वर्मा समेत अन्य संगठनों के अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed