फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Primary School Teacher: Transferred teachers will have to take charge by July 12, Education Department issued

प्राइमरी स्कूल टीचर: तबादला पाए शिक्षकों को 12 जुलाई तक संभालना होगा कार्यभार, विभाग ने जारी किए ये निर्देश

Fri, 04 Jul 2025 05:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 04 Jul 2025 05:50 AM IST
सार

Primary School Teacher:आठ साल के बाद प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का जिलों के अंदर तबादला हुआ है। 30 जून की रात तबादलों की सूची आई थी। अब उन्हें हर हाल में 12 जुलाई तक ज्वाइन करना होगा।

विज्ञापन
Primary School Teacher: Transferred teachers will have to take charge by July 12, Education Department issued
प्राइमरी स्कूलों के टीचरों की ट्रांसफर प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में आठ साल बाद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का जिले के अंदर सामान्य तबादला किया गया। इसमें 20182 शिक्षकों को तबादला मिला है। इन शिक्षकों को 12 जुलाई तक संबंधित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना है। हालांकि बेसिक शिक्षा परिषद ने कहा है कि संबंधित विद्यालय में मानक के अनुसार शिक्षक-छात्र अनुपात न प्रभावित हो, तभी शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद ने लंबी कवायद के बाद 30 जून को देर रात शिक्षकों की तबादला सूची जारी की। इसके बाद दो दिन से जिलों में परिषद की ओर से शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर निर्देश की प्रतीक्षा की जा रही थी। हाल में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इसे लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि तबादला पाए शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल पर साथ-साथ कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया 12 जुलाई तक की जाएगी।
विज्ञापन


परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा है कि तबादला व समायोजन में आरटीई एक्ट के अनुसार छात्र-शिक्षक अनुपात प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखते हुए कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के विषय, कैडर, पदनाम जांच कर व नियमित शिक्षक को ही कार्यमुक्त व कार्यभार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों का ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग व नगर सेवा संवर्ग में नगर सेवा संवर्ग में ही शिक्षकों का तबादला किया जाएगा। सचिव परिषद ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार कराने की सभी कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराएं। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर वह पूरी तरह उत्तरदायी होंगे।


तो क्या बिना शिक्षक-छात्र अनुपात देखे हुए तबादले
परिषद की ओर से जिलों के अंदर सामान्य तबादला यह कहते हुए किया गया था कि इसे शिक्षक-छात्र अनुपात को देखते हुए किया जा रहा है। किंतु अब तबादला होने के बाद यह कहा जा रहा है कि शिक्षक-छात्र अनुपात प्रभावित न हो, ऐसी स्थिति में ही शिक्षक कार्यमुक्त किए जाएं। इससे परिषद की तबादला व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ जिलों में तबादला पाए शिक्षक इसकी वजह से कार्यमुक्त नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed