{"_id":"64d894634fc939932708b979","slug":"priests-of-ramjanmbhoomi-will-get-all-government-facilities-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामजन्मभूमि के पुजारियों को मिलेगी सरकारी स्तर की सुविधा, सैलरी बढ़ेगी, आवास और अवकाश भी दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामजन्मभूमि के पुजारियों को मिलेगी सरकारी स्तर की सुविधा, सैलरी बढ़ेगी, आवास और अवकाश भी दिया जाएगा
Sun, 13 Aug 2023 02:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:11 PM IST
सार
Deepotsav 2023 Ayodhya : रामजन्मभूमि के पुजारियों को सभी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। उनकी सैलरी बढ़ने के साथ ही सरकारी चिकित्सा सुविधा, आवास और सरकारी छुट्टी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
राम मंदिर का निर्माण कार्य (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामजन्मभूमि के पुजारियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। अब पुजारियों व कर्मचारियों को सरकारी स्तर की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला की सेवा में नियुक्त पुजारियों और कर्मचारियों को अब सरकारी स्तर की सुविधा श्रीराममंदिर ट्रस्ट देगा।
विज्ञापन
बताया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इस पर मंथन चल रहा है। सत्येंद्र दास का दावा है कि अब पुजारी के रहने-खाने और चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ आवासीय भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दीपोत्सव पर रिकॉर्ड 21 लाख दीये जलाकर रामनगरी को जगमग करेगी योगी सरकार, वर्चुअल जुड़ सकेंगे लोग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गोरखनाथ मंदिर पर हमले की विवेचना करने वाले अफसर को मिलेगा गृहमंत्री सम्मान, 10 अफसर होंगे सम्मानित
यही नहीं सरकारी अवकाश होने पर पर पुजारियों को भी अवकाश दिया जाएगा। रामलला की सेवा में अभी चार पुजारी सहित कुल आठ कर्मचारी तैनात हैं। बताया कि पुजारियों के वेतन भी बढ़ाए जाने की तैयारी है।