{"_id":"66a03399b1a9031607019434","slug":"prices-of-gold-and-silver-will-come-down-brightness-will-return-to-the-market-raebareli-news-c-101-1-rai1002-117291-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सोने-चांदी के कम होंगे दाम, बाजार में लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सोने-चांदी के कम होंगे दाम, बाजार में लौटेगी रौनक
Wed, 24 Jul 2024 04:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। व्यापार को और बेहतर बनाने के लिए आम बजट में घोषण की गई है। इससे व्यापारियों को घरेलू चीजें सस्ती होने व व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जगी है। मुद्रा लोन के जरिये दस लाख का लोन बिना किसी दिक्कत के मिलने से व्यापार बढ़ने की संभावना है। खास बात कि बजट में सोने-चांदी पर सीमा शुल्क कम दिया गया है। इससे सोने-चांदी के दाम कम होने से सराफा बाजार में फिर रौनक लौटेगी।
आम बजट को लेकर मंगलवार को लोगों में उत्सुकता रही। घरों और दुकानों पर एलईडी पर बजट को देखा गया। महिलाओं को उम्मीद थी कि बजट में उनके लिए कुछ खास होगा। सिलिंडर के दाम तो नहीं घटे लेकिन सोने-चांदी पर सीमा शुल्क कम हो गया है। व्यापारियों ने भी बजट को ठीक बताया। कुछ व्यापारियों का कहना है कि बजट में छोटे व्यापारी के लिए कुछ भी नहीं है।
नए व्यापारियों को मिलेगी सहूलियत
व्यापारी नेता अतुल गुप्ता का कहना है कि यह बजट अच्छा है। इसे राजनीतिक की नजर से न देखा जाए। मुद्रा लोन में बीस लाख की सीमा कर दी गई है जो पहले दस लाख थी। इससे नए व्यापारियों को व्यापार करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
बजट व्यापारियों के अनुकूल
व्यापारी नेता पंकज मुरारका का कहना है कि टैक्स स्लैब में बड़ी कटौती की गई है। व्यापारी इसकी मांग बहुत समय से कर रहे थे। बजट व्यापारियों के अनुकूल है। आने वाले दिनों में व्यापार बढ़ेगा।
पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाला बजट
व्यापारी नेता आशीष द्विवेदी का कहना है कि बजट में छोटे व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं है। सारा बजट पूंजीवादियों को देखकर बनाया गया है। लघु व्यापारियों के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई है।
सराफा बाजार में रौनक लौटेगी
सराफा व्यापारी हर्षवर्धन का कहना है कि सोने-चांदी पर सीमा शुल्क घटने से सोने में 5500 रुपये तथा चांदी में 7500 रुपये की कमी आ जाएगी। इससे जो लोग अभी सराफा बाजार से दूर थे, वह आगे आएंगे। बाजार बुधवार से बूम करेगा।